Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री बदलते रहे, लेकिन उनके भाषण नहीं बदले – भगवंत मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

Punjab News: लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री बदलते रहे, लेकिन उनके भाषण नहीं बदले – भगवंत मान

Mahabir
Last updated: July 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर)। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए प्रदेशवासियों से सरकार के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह प्रयास शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Contents
  • दोहरे चेहरों को भी बेनकाब किया
  • आजादी का फल हर घर तक पहुंचे
  • नेताओं ने लोगों को केवल नाटक ही दिए
  • आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
  • महान शहीदों को श्रद्धांजलि
  • खुशहाल पंजाब बनाने के लिए समर्पित
  • भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन
  • प्रदेश की अधिक से अधिक सेवा करें

आज यहां शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह (Bhagwant Singh Mann) विरासत परिसर का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी है और इन अपराधों में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

दोहरे चेहरों को भी बेनकाब किया

उन्होंने कहा कि इस जंग ने पारंपरिक पार्टियों के दोहरे चेहरों को भी बेनकाब किया है, जो प्रदेश को लूटने और नशे के जरिए युवाओं की नस्लकुशी के लिए आपस में मिली हुई थी और इसके लिए बराबर जिम्मेदार हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग तभी सफल हो सकती है, जब प्रदेश के लोग इसमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चाई यह है कि कैप्टन, बादल और मजीठिया ने अपने निजी हितों के लिए पंजाब और इसके लोगों की पीठ में छुरा घोंपने की अपने परिवारों की ‘दोगली विरासत’ को जारी रखा है। उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया, जो नशे के कारोबार में शामिल होने के कारण आज जेल की सलाखों के पीछे हैं, उनके पूर्वजों ने 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार की रात जनरल डायर के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करके लोगों की पीठ में छुरा घोंपा था।

आजादी का फल हर घर तक पहुंचे

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह, जो अपने भतीजे मजीठिया के मानवाधिकारों के बारे में बढ़-चढ़कर बोल रहे हैं, और उनके परिवार का संदिग्ध रिकॉर्ड है कि वे हमेशा पंजाब और इसके लोगों को धोखा देते आए हैं और हमेशा पंजाब विरोधी ताकतों चाहे वह मुगल हों, अंग्रेज हों या अब भाजपा के साथ खड़े रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत उनकी सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आजादी का फल हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 75 साल से अधिक समय बीतने के बाद भी वास्तविक अर्थों में आजादी का लाभ हर घर तक नहीं पहुंचा।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

नेताओं ने लोगों को केवल नाटक ही दिए

भगवंत सिंह मान ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने आजादी का अनुचित लाभ उठाकर पंजाब को नशे, लोगों के पैसे की लूट, भ्रष्टाचार और अन्य बुराइयों को बढ़ावा देने के अलावा कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अब तक के प्रधानमंत्रियों ने लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषणों में एक ही तरह के बयान दिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह और भी अफसोसजनक है कि इन नेताओं ने लोगों को केवल नाटक ही दिए हैं और जनता अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपने अभी तक साकार नहीं हुए क्योंकि इन लोगों ने इसके लिए कभी कोई ठोस प्रयास नहीं किया।

आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद ऊधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, माई भागो, गदरी बाबे और अन्य महान शहीदों को केंद्र में सत्तारूढ़ लोगों से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्हें अपनी देशभक्ति के लिए सत्ताधारी लोगों से किसी भी प्रकार के एनओसी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इन महान देशभक्तों और राष्ट्रीय नायकों का ऐसा अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

महान शहीदों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि उन महान शहीदों को श्रद्धांजलि देने का समय है, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी जानें कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन महान शहीदों की विरासत को हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश हमेशा शहीद भगत सिंह का ऋणी रहेगा, जिन्होंने 23 साल की छोटी उम्र में देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

खुशहाल पंजाब बनाने के लिए समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह जैसे शहीद कोई साधारण इंसान नहीं थे, बल्कि वे एक विचार थे और हमें देश की प्रगति के लिए उनके नक्शेकदम पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हर प्रयास शहीद भगत सिंह के सपनों के अनुरूप एक प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए समर्पित है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक सांसद के रूप में उनका हर कार्य शहीद-ए-आजम से प्रेरित रहा क्योंकि उन्हें उसी स्थान पर लोगों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला, जहां शहीद भगत सिंह ने ब्रिटिश शासन को हिलाने के लिए बम फेंककर लोगों के कानों को खोल दिया था।

भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल ने खटकड़ कलां की पवित्र धरती पर अपने पद की शपथ ली हो। उन्होंने कहा कि 23 मार्च, 2022 को शहीद भगत सिंह जी के शहादत दिवस पर हुसैनीवाला से भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन शुरू की गई थी, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की शुरुआत थी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एसएएस नगर (मोहाली) के प्रवेश द्वार पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के सम्मान में उनकी 30 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कठोर प्रयासों के कारण ही मोहाली हवाई अड्डे का नाम आधिकारिक तौर पर शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा गया।

प्रदेश की अधिक से अधिक सेवा करें

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में शहीद भगत सिंह और डॉ. बी.आर. आंबेडकर की तस्वीरें लगाने का भी फैसला किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के लोग इन महान हस्तियों से प्रेरणा लेकर प्रदेश की अधिक से अधिक सेवा करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: IIT रूपनगर और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के दरमियान MoU पर हस्ताक्षर
Next Article Punjab News: खटकड़ कलां में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह विरासत परिसर का CM मान ने नींव पत्थर रखा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

By Mahabir
राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.