Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: चंद्रमा कन्या राशि में होंगे, तुला राशि में गोचर करेंगे, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: चंद्रमा कन्या राशि में होंगे, तुला राशि में गोचर करेंगे, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: July 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 31 July 2025: आज 31 जुलाई 2025 की तारीख है, गुरुवार (Thursday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 31 जुलाई, गुरुवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में होंगे फिर इसके बाद तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा आज के दिन बुध और सूर्य की युति होगी जिसे बुधादित्य राजयोग बनेगा। साथ ही गुरु और शुक्र की युति बनेगी जिससे गजलक्ष्मी का शुभ योग का संयोग बना हुआ। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 31 July 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में यदि कोई पार्टनरशिप करें, तो उसे पूरी लिखापढ़ी करके ही करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत में तेजी लानी होगी।

आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप कहीं डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे आपको टेंशनों से छुटकारा मिलेगा और आप बेहतरीन अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। संतान आपकी किसी बात का बुरा मान सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। किसी जल्दबाजी के कारण आपको निराशा हाथ लगेगी।

आपको अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल करके चलने की आवश्यकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर डालने की कोशिश करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। धन से संबंधित मामला यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी दूर होगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप आज इधर-उधर के कामों में ना लगें।

विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड होने से बचना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी इन्वेस्टमेंट को बिना सोचे समझे ना करें। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें खर्चा अच्छा खासा होगा।

लेकिन रियल एस्टेट अथवा शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कामों से अपने बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में आपको अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी।

जो लोग कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, उन्हें भी थोड़ा ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि लापरवाही के कारण आपकी समस्या बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में समस्याओं को नजरअंदाज ना करें।

यदि आप किसी बहकावे में आकर कोई इन्वेस्टमेंट किया, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। आपको पारिवारिक रिश्तों में सुधार लाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपके ऊपर काम की जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा।

आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। वैवाहिक जीवन में आपको एकजुटता बनाकर चलनी होगी। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और आपको सामाजिक कामों में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आय के सोर्सो में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामले को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ध्यान देकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपकी कोई प्रॉपर्टी से संबंधित डील लटक सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लें।

आपका कोई कानूनी मामला यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आसानी से दूर हो जाएगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप संतान की फरमाइश पर उन्हें कहीं घूमाने-फिराने भी लेकर जा सकते हैं।

माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी तो वह दूर होगी। आपकी कोई पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको काम को लेकर कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आज आप अपने मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। एक साथ आपको कोई काम हाथ लगेंगे। आप जल्दबाजी में किसी काम को लेकर उतावलापन ना दिखाएं।

सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने कामों को धैर्य और साहस से निपटाने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं।

जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका धन को लेकर कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी यात्रा पर आपको थोड़ा सावधान रहकर जाना होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज करें पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा, शुभ फल की होगी प्राप्ति, जाने पंचांग
Next Article Donald Trump: भारत की 6 कंपनियों पर अमेरिका में लगा प्रतिबंध, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.