Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे, राशियों की बदलेगी ग्रहचाल, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे, राशियों की बदलेगी ग्रहचाल, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: August 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 2 August 2025: आज 2 अगस्त 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 02 अगस्त, शनिवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे। इसके अलावा आज विशाखा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों अच्छा खासा लाभ मिलने के योग हैं। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 2 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और आप राजनीति की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ नए लोगों को शामिल करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी।

आपकी अच्छी सोच से आपके काफी काम बनेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको थोड़ा धैर्य रखकर कामों को करना बेहतर रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सा धैर्य बनाए रखें।

आप किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा जोखिम न लें, नहीं तो बाद में यह आपके लिए समस्या बन सकता है और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। भावनात्मक मामले बेहतर रहेंगे। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके हर बड़ी मुश्किल से आसानी से निकल सकते हैं। जीवन साथी से यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उन्हें दूर करने की कोशिश करें।

आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आप कमीशन का काम करते हैं, तो आपको कोई अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। बिना सोचे समझे आप कोई बात किसी से ना कहे।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लेकर आएंगे। आप अपने खर्चों को करने में सोच विचार नहीं करेंगे, जिससे आने वाले समय में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

संतान को पढ़ाई लिखाई के लिए आप कहीं बाहर भेज सकते हैं। आप दूसरों की कहीं सुनी बातों पर भरोसा न करें और यदि आपका कोई कानूनी मामला लटका हुआ था, तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप भाईचारे को बढ़ावा देंगे। आपको किसी पैत्रक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आप कुछ अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आप अपने आलस्य के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे।

आप किसी काम को लेकर कोई जरूरी जानकारी जुटा सकते हैं। विद्यार्थी अपने विषयों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार में चल रही समस्या दूर होंगी और सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय खास रहेगा। आप पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको एक अच्छा मुकाम हासिल होगा।

आपका कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी खुशियां परिवार के सदस्यों से साझा करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं।

नौकरी में कार्यरत लोगों को नया काम ना मिलने से थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको अपने कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धन संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपका कोई नुकसान हो सकता है और आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही न करें।

किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। एक साथ आपको काफी काम हाथ लग सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। आपके बॉस भी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती हैं।

सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों के साथ-साथ बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, वहां आपके कुछ विरोधी हो सकते हैं, जो आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको बेवजह के कामों मे पड़ने से नुकसान हो सकता है।

आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी के काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपके किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना है।

आपका चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना नुकसान दे सकता है। आपको अपनी सोच व समझदारी से ही कामों को करना होगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखे, नहीं तो बेवजह के लड़ाई झगड़े खड़े हो सकते हैं।

किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें और आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल थोड़ा सोच समझ कर बढ़ाना होगा। आप अनजान लोगों से कम को लेकर सलाह ना लें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: शनिवार को बन रहे कई शुभ योग, जानिए आज का पंचांग
Next Article Uttrakhand Police: महिला पुलिसकर्मी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, मांगी इच्छा मृत्यु, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.