Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: सूर्य-चंद्रमा का नवपंचम योग आज, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: सूर्य-चंद्रमा का नवपंचम योग आज, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: August 4, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: आज 4 अगस्त  2025 की तारीख है, सोमवार (Monday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 4 अगस्त को ग्रहों का बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सावन का आखिरी सोमवार है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के मुताबिक आज के दिन सूर्य-चंद्रमा का नवपंचम योग बना हुआ है, जिसमें सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के नवम और पंचम भाव में रहकर गोचर हुए हैं। ऐसे में आज के दिन मेष, वृषभ और कन्या समेत चार राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 4 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप नौकरी में कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी दूसरी नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, लेकिन फिर भी आप पुरानी में ही टिके रहें। आप अपनी सेविंग पर पूरा ध्यान देंगे जिस कारण आप बचत की योजनाओं में भी धन लगाएंगे।

किसी नए मकान या दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से तालमेल बनकर चलना होगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगा, क्योंकि आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। आपने यदि किसी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह भी परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों का पूरा ध्यान दें। अपने कामों को आप कल पर टालने से बचें। किसी दूसरे की कोई बात आपसे बनते बनते बिगाड़ सकती है। राजनीति में आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की राय के बिना ना करें। संतान की संगति को लेकर आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपके बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है।

कोई कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी से आपके रिश्ते भी पहले से बेहतर रहेंगे, लेकिन आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

इसलिए आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें और आप अपने घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज आपको अपनी कमियों को दूर करके अपने व्यवसाय में सुधार लाने की आवश्यकता है। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।

आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपने यदि कोई लोन ले रखा था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से हो रहा था, तो उसमें भी आपको राहत मिलती दिख रही है।

आपको मनपसंद काम मिलने की संभावना है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे, जिससे आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेंगी। जो आपके बिजनेस में आपको अच्छी राह देंगे।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कामों में टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ न मिलने से निराशा होगी। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उसके भी डूबने की संभावना है।

आपको अपने निर्णय भी थोड़ा सोच समझ कर लेने होंगे, क्योंकि किसी के कहने में आकर लिए गए निर्णय के लिए बाद में पछतावा होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। भाई- बहनों से आपकी खूब बनेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, क्योंकि आप अपनी अच्छी सोच से अपने विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटाना है और आप यदि नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो आपको कोई दूसरा ऑफर भी आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। बिजनेस में भी आप सोच समझकर धन लगाएं, क्योंकि किसी जोखिम को लेना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप अपने घर की रंगाई पुताई की योजना बना सकते हैं।

आपकी कोई पारिवारिक समस्या यदि लंबे समय से आपको टेंशन दे रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा, लेकिन सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा लाभ होगा। आप अपनी माताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है।

आपके बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। आप अपने परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके कामों में कुछ विघ्न आने की संभावना है और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

आपकी संतान को यदि पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनके लिए भी आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ डाले। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरेगा, जो आपको टेंशन देगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: सावन का आखिरी सोमवार आज, भोलेनाथ जी की करें पूजा, जाने पंचांग
Next Article AAP: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री ने उठाया बड़ा कदम, सभी पदों से दिया इस्तीफा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.