Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: रुकी हुई डील होगी फाइनल, उधार लेने या देने से बचे; जाने आज का राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: रुकी हुई डील होगी फाइनल, उधार लेने या देने से बचे; जाने आज का राशिफल

Mahabir
Last updated: August 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 06 August 2025: आज 06 अगस्त 2025 की तारीख है, बुधवार (Wednesday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 06 अगस्त को आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

ज्योतिषियों के मुताबिक आज के दिन आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आज के दिन मेष, वृषभ और कन्या समेत चार राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 06 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए तनाव और परेशानियों से भरा रहने वाला है। आपको संतान की नौकरी को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगी। आपको अपनी कुछ शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आप आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। धन को लेकर यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो जाएगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को पुराने निवेश से बेहतर लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस में भी कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझकर दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना है। आप अपने पिताजी से किसी कानूनी मामले को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपको कोई बेहतर संपत्ति प्राप्त होगी, जिससे आपके धन-धान्य में भी वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को आप मिलकर दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आप अपने भाई-बहन से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप किसी से बातचीत बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में कड़वाहट होने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसको लेकर आप काफी उत्साहित रहेंगे। उसमें आपको जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। कुछ नया करने की कोशिश आपको कामयाब बनाएगी। आप अपने घर किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको अपने धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। परिवार में आप कुछ नई इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको किसी बात को लेकर यदि संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़ें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अपनी इनकम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी साइड इनकम को पकड़ सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी अपनी पिताजी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। आप संतान के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आप दोनों का रिश्ता पहले से बेहतर होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप रोजगार के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील यदि अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की आपको कोई बात बुरी लगेगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपको किसी काम को लेकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में खूब लगेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आपके बॉस से रिश्ते बेहतर रहेंगे और आपका प्रमोशन भी होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको ध्यान से काम लेना होगा। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj Ka Panchang: आज प्रदोष व्रत, महादेव और मां पार्वती की करें पूजा-अर्चना; जाने पंचांग
Next Article Punjab News: पंजाब के छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने लिया अहम फैसला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.