Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: रक्षाबंधन के दिन क्या कहती हैं आपकी राशियां, यहां पढ़ें अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: रक्षाबंधन के दिन क्या कहती हैं आपकी राशियां, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: August 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 9 August 2025: आज 9 अगस्त 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 9 अगस्त, शनिवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज रक्षाबंधन है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार आज रक्षाबंधन का पावन पर्व है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है।  हिंदू पंचांग के अनुसार आज रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे और 37 मिनट का समय मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 9 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आप बिल्कुल न ढील दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपनों के साथ समय बिताएंगे, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती है। धार्मिक कामों में आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। जो लोग विदेश जाकर व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। कई काम एक साथ हाथ लग सकते हैं। आपके काम अधिक रहने से व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है।

आप अपने घर में रख रखाव व साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे और आपके रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लेकर आएंगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दावाब अधिक रहने से आपको थोड़ी टेंशन होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

रचनात्मक कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थीयो को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।

वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे।

आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका अजनबी लोगों से थोड़ा ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जिसमे भाग्य का तो आपको पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कामों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

लेकिन वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप वरिष्ठ सदस्य की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में ना पड़े।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। पार्टनरशिप में आप किसी काम की शुरुआत करने की सोचेंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आपको भावनाओं में रहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई काम सौंपे, तो आप उसको लेकर लापरवाही न करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुरानी छोड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े व गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। दान धर्म के कार्यो में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। सगे संबंधियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधान रहना होगा।

यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी प्लान लेकर सकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर टेंशन ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे और नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

वैवाहिक जीवन में कुछ लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जिन्हें आप बातचीत के जरिए दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई साइड इनकम मिलने की संभावना है और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपका मन भी काफी खुश रहेगा, लेकिन फिर भी आपके परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। यदि कोई प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आपकी टेंशन बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Manoj Tiwari: भाजपा के दो बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, राजनीति गरमाई
Next Article Kulgam Encounter: कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर, 2 जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने सील किया पूरा इलाका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.