Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज मेष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए खासा अनुकूल, पढ़ें अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज मेष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए खासा अनुकूल, पढ़ें अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: August 10, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: आज 10 अगस्त 2025 की तारीख है,  रविवार (Sunday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 10 अगस्त का राशिफल बताता है कि ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन मेष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए खासा अनुकूल साबित हो सकता है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिंदू पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा पूरे दिन कुंभ राशि में रहेगा और धनिष्ठा नक्षत्र से गुजरते हुए राहु के साथ युति बनाएगा। इसके अलावा, चंद्रमा से छठे भाव में सूर्य और बुध की युति होने से अधियोग का भी निर्माण होगा।। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को उनके मित्र के द्वारा कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले।

सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे लोग कोई कोचिंग ले सकते है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है, जो लोग प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत है, उन्हें कोई अच्छी सफलता हाथ लगेगी, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

किसी कानूनी मामले में आपको काफी मेहनत मशक्कत के बाद ही सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज पार्टी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। जिस कारण आपके प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती हैं।

आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका पूजा-पाठ में पूरा ध्यान रहेगा, जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होंगे।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्यता बनी रहेगी।

आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान चल रहे विद्यार्थियों को सीनियर्स की पूरी मदद मिलेगी। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या आ सकती है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज आपकी प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील अटक सकती है, जिसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको किसी अच्छी जगह काम करने का मौका हाथ लग सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं बाहर बिना डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है, जिससे आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका कही विदेश जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

आपके पिताजी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज आपके मन में काम को लेकर नये नये आईडिया आएंगे, जिन्हे आप बिजनेस में तुरंत लगाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय किसी पार्टी आदि को करने में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपको किसी काम को लेकर टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी।

संतान के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आप उनके मन में चल रही उलझनों को लेकर आपसी बातचीत करेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ नया सीखने के लिए रहेगा। आपको बेफिजूल का खर्चे पर तालमेल बनाकर चलना होगा। आप किसी जरूरी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले लोग अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें।

विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आप किसी सरकारी मामले में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको सोच समझकर काम करने होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी टेंशन में बढ़ सकती है। सेहत में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को पहले उसे अच्छे से जानने की आवश्यकता है।

आप अपने घर परिवार में कामों में कोई बदलाव करने की सोच सकते हैं। बिजनेस में यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आपने किसी नई योजना की शुरूआत की थी, तो वह भी आपको बेहतर लाभ देगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।

आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता देख रहा है। आज आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवन साथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्थ होंगे। आप आज फायदे के चक्कर में कोई बड़ा जोखिम न लें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप फलदायक रहने वाला है। परिवार में माहौल आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होंगे। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह लटक सकते हैं।

संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज करें सूर्य देव जी की उपासना, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, जाने पंचांग
Next Article Kajari Teej 2025: कब है कजरी तीज? व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं? यहां पढ़ें कजरी तीज व्रत के नियम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.