Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री ने 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मुख्यमंत्री ने 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Mahabir
Last updated: August 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को महाराष्ट्र ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह महिला सरपंच और पंच नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन करेंगी और महिला पंचायतों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगी।

Contents
  • राष्ट्रीय पंचायती सम्मेलन में हिस्सा लेगा प्रतिनिधिमंडल
  • ऐसी ट्रेनिंग सरपंचों और पंचों के लिए बहुत महत्वपूर्ण
  • ये रहे मौजूद
CM flagged off train carrying first delegation of women Sarpanches and Panches
CM flagged off train carrying first delegation of women Sarpanches and Panches

राष्ट्रीय पंचायती सम्मेलन में हिस्सा लेगा प्रतिनिधिमंडल

आज यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से 500 महिला सरपंचों और पंचों के प्रतिनिधिमंडल महिला पंचायतों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

इस दौरे का उद्देश्य पंजाब की महिला सरपंचों और पंचों को अन्य राज्यों से आए पंचायती प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के माध्यम से नए अनुभव साझा करना है, ताकि गांवों का कायाकल्प करने के लिए नवीन उपायों को लागू किया जा सके।

ऐसी ट्रेनिंग सरपंचों और पंचों के लिए बहुत महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र का आधार हैं और गांवों में स्कूलों, डिस्पेंसरियों, पशु चिकित्सालयों और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों का प्रबंधन सीधे तौर पर पंचायतों की निगरानी में होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी ट्रेनिंग सरपंचों और पंचों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि गांवों के विकास कार्यों के लिए पंचायतों का सभी विभागों के साथ तालमेल होता है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से महिला पंचायती प्रतिनिधियों का आत्मविश्वास और बढ़ेगा और गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नांदेड़ में तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए महिला सरपंचों और पंचों को राज्य सरकार की ओर से आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की स्मृति में यह पहल की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन महिला सरपंचों और पंचों के आने-जाने और ठहरने का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पवित्र स्थल के दर्शन करवाने के लिए इस विशेष ट्रेन का इंतजाम किया गया है।

ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पंजाबी के दिल में नांदेड़ साहिब के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान है और हर व्यक्ति के मन में जीवन में कम से कम एक बार दर्शन करने की इच्छा होती है। उन्होंने आगे कहा कि यह पंच-सरपंच महिला सशक्तिकरण की भावना का उदाहरण हैं और सरकार इनके योगदान का सम्मान करने के लिए इन्हें इस तीर्थ यात्रा के दर्शन के लिए ले जाना चाहती है।

भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि महिला सरपंच और पंच पंजाब और पंजाबियों के लिए शांति, प्रगति और खुशहाली की अरदास करेंगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article CM Mann: मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेका
Next Article Punjab News: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पंजाब हाई अलर्ट पर, सुरक्षा में बढ़ोतरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.