Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पंजाब हाई अलर्ट पर, सुरक्षा में बढ़ोतरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पंजाब हाई अलर्ट पर, सुरक्षा में बढ़ोतरी

Mahabir
Last updated: August 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के आदेशानुसार, आगामी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने राज्यभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और सभी फील्ड यूनिटों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Contents
  • तलाशी मुहिम चलाई गई
  • सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए
  • 250 पुलिस टीमों को तैनात किया
  • 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की
DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

तलाशी मुहिम चलाई गई

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों के तहत, पुलिस टीमों ने राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों के संवेदनशील इलाकों में एक साथ फ्लैग मार्च किया, जिसके बाद सभी संवेदनशील स्थानों पर घेराबंदी और तलाशी मुहिम चलाई गई।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

स्पेशल डीजीपी (क़ानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि सीपी/एसएसपी की अगुवाई में पुलिस टीमों ने अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आम लोगों में विश्वास बढ़ाना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को तैयार करना था।

Independence Day
Independence Day

सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए

स्पेशल डीजीपी ने आगे बताया कि सीपी/एसएसपी को एसपी रैंक के अधिकारी की निगरानी में राज्यभर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों—जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाज़ार, शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक पार्क आदि—में विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “हमने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्रवाई के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी लेते समय उनके साथ मित्रतापूर्ण और विनम्र व्यवहार करें।”

250 पुलिस टीमों को तैनात किया

इस तलाशी अभियान को सफल बनाने के लिए 1,500 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली लगभग 250 पुलिस टीमों को तैनात किया गया, जिन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के दौरान आम जनता को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित की।

इसके अतिरिक्त, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी घेराबंदी और तलाशी मुहिम को 165वें दिन भी जारी रखते हुए 374 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 53 एफआईआर दर्ज कर 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, 165 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 25,719 हो गई है।

Police Raid
Police Raid

120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.4 किलोग्राम हेरोइन और 42,800 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि 73 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की और दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान 406 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी)—लागू की है और ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज पंजाब पुलिस ने 61 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राज़ी किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री ने 500 महिला सरपंचों और पंचों के पहले प्रतिनिधिमंडल को ले जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article Punjab News: पंजाब में बाल विवाह सफलतापूर्वक रोका, 16 वर्षीय बच्ची को बचाया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.