Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों की योजनाएं आज होंगी सफल, जाने अपना राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों की योजनाएं आज होंगी सफल, जाने अपना राशिफल

Mahabir
Last updated: August 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 14 August 2025: आज 14 अगस्त 2025 की तारीख है, गुरुवार (Thursday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 14 अगस्त, गुरुवार है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 14 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको काम को लेकर कुछ समस्याएं बनी हुई थी, तो वह भी दूर होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। संतान भी आपके काम में आपका पूरा साथ देगी।

आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, जो जातक नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।

घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला फाइनल होगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बहुत कुछ करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कामों में उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। टेंशन भी आपको भरपूर हो सकती है। आपको भागदौड़ अधिक रहेगी, क्योंकि आप एक साथ काम करने की सोचेंगे।

विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्गं प्रशस्थ होंगे। आप किसी नए बिजनेस में भी हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टनर पर आपको पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिससे आपका काम करने का भी मन नहीं करेगा। आपको काम को लेकर थकान भी अधिक रहेगी। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।

यदि आपने बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो उससे आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको अपनी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की तैयारी में लगे हैं, तो फिर सामानों पर पूरा ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी।

जीवनसाथी से बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं। आपको अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, क्योंकि खर्च बढ़ने से आपकी टेंशन भी बढ़ेगी। इनकम को बढ़ाने के साधनों पर ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको बाहर के खाने-पीने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। ऑफिस में आपको काम को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद में ना पड़े।

आपका कोई लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी योजनाएं आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। आपको रुका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर में पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका काम को लेकर आत्मविश्वास और गहरा रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

माताजी से आपकी किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

आप कोई इंवेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप कुछ समय रुक जाएं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं और काम के साथ-साथ आप आराम के लिए भी समय निकाले। आपके किसी नए घर की खरीदारी की आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

आपको राजनीति में किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें और आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहें। आप अपने कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में मनपसंद काम ना मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपके आसपास में भी कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। किसी कानूनी मामले को लेकर आपको थोड़ा एतिहात बरतनी होगी।

संतान के मन में पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे भी आप दूर करने के पूरी कोशिश करें। आप अपने घर परिवार में सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक एकता बढ़ेंगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति केलिए रहेगा। आप खुला खर्च करेंगे, जिससे आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण भी आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

बिजनेस के कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है भगवान बलराम जी का जन्मदिवस, पूजा-अर्चना करें, जाने पंचांग
Next Article Shilpa Shetty: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.