Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Aryan Khan: आर्यन खान की डेब्यू सीरीज का पहला लुक जारी, इस खलनायक का बॉलीवुड में कमबैक; देखें
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Aryan Khan: आर्यन खान की डेब्यू सीरीज का पहला लुक जारी, इस खलनायक का बॉलीवुड में कमबैक; देखें

Mahabir
Last updated: August 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बतौर राइटर-डायरेक्टर अपना डेब्यू कर रहे हैं। बुधवार को शो का प्रिव्यू इवेंट था। इस दौरान सीरीज का 2 मिनट 38 सेकंड का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसकी शुरुआत शाहरुख खान की आवाज से होती है। इवेंट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) फ्रैक्चर हाथ के साथ बेटे आर्यन को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उन्होंने इस पूरे इवेंट को होस्ट भी किया है।

Contents
  • आर्यन की सीरीज में विलेन की एंट्री
  • एक्टर की वापसी से खुश लोग
Shahrukh Khan Hosted His Son's Event
Shahrukh Khan Hosted His Son’s Event

आर्यन की सीरीज में विलेन की एंट्री

आर्यन खान (Aryan Khan) डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Bads of Bollywood) में 2000 दशक के फेमस विलेन का कमबैक होने जा रहा है। जैसे ही एक्टर का पहला लुक सामने आया, फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए। आर्यन खान इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी वेब सीरीज में बी-टाउन के कई बड़े सितारे कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज से एक कलाकार का भी बॉलीवुड में कमबैक होने वाला है जिसके पहले लुक ने ही सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

शाह रुख खान के बेटे आर्यन की डेब्यू सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रिव्यू बीते दिन रिलीज किया गया है। इस प्रिव्यू में कई बड़े सितारे दिखाई दिए। मगर एक एक्टर के लुक ने सभी का ध्यान खींचा। यह हैं जानी दुश्मन और कोई मिल गया में खलनायक की भूमिका निभाने वाले एक्टर रजत बेदी (Rajat Bedi)।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

रजत बेदी हिंदी सिनेमा के मशहूर खलनायकों में से एक रहे हैं। 2000 के दशक में उन्होंने कई मूवीज में खलनायक की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। सालों बाद वह बड़े वेंचर के बैनर तले बने किसी प्रोजेक्ट्स से हिंदी सिनेमा में कमबैक कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार बड़ी हिंदी फिल्म पार्टनर में देखा गया था। इसके बाद वह गिनी-चुनी मूवी में आए तो लेकिन वैसी कामयाबी नहीं मिली, लेकिन खास कमाल नहीं दिखा पाए।

एक्टर की वापसी से खुश लोग

अब वह 17 साल बाद आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड से कमबैक करने जा रहे हैं। सीरीज के प्रिव्यू से एक्टर का पहला लुक भी सामने आया है जिसे देख लोग काफी खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “22 साल हो गए हैं, लेकिन यह शख्स वैसा ही दिखता है। थैंक्यू आर्यन खान।” एक ने कहा, “बहुत अच्छा किया आर्यन खान।” एक ने लिखा, “रजत बेदी की वापसी। आर्यन ने इज्जत रख ली भाई की।” एक और ने कहा, “रजत बेदी लौट आया।”

मालूम हो कि बैड्स ऑफ बॉलीवुड इसी साल 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सीरीज में शाह रुख खान, बॉबी देओल, सलमान खान, लक्ष्य, रणवीर सिंह, मनोज पाहवा, मोना सिंह, राघव जुयल और गौतमी कपूर जैसे सेलेब्स नजर आएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Flood Alert: पंजाब में बाढ़ का अलर्ट, कोलडैम से छोड़ा पानी, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Next Article Indian Railway Rules: ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब फ्लाइट की तरह ट्रेन में भी होगी सामान की लिमिट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.