Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज हो रहा है लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज हो रहा है लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: August 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 23 August 2025: आज 23 अगस्त 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। चंद्रमा का गोचर सूर्य की राशि सिंह में मघा नक्षत्र से हो रहा है, जिससे सिंह राशि में सूर्य, चंद्रमा और केतु का त्रिग्रह योग बन रहा है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 23 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पैतृक मामले को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है।

कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करने होंगे, नहीं तो उसमें कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पुरी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे, जिससे आपको एक दूसरे के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी।

बिजनेस में आप किसी के साथ पार्टनरशिप करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। कहीं बाहर जाने का मौका आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। आपको पैसों से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहना होगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़े, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।

आप किसी काम को लेकर लापरवाही न करें, नहीं तो बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छी सफलता लेकर आएगा। मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती हैं।

आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं, उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो को कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं।

आप बिजली के उपकरणों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। परोपकार के कार्यो में आप बढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। नौकरी पेशा जातक इधर-उधर के कामों में धन लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा। आप व्यस्त रहने के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे।

माता जी की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको कामों के लिए कोई पुरस्कार आदि मिल सकता है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड न रहे।

आपके कामों में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया था, तो वह आपको नुकसान दे सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पकड़ कर चलने के लिए रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप सामाजिक कामों में समय लगाएंगे।

धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप परिवार में किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आस पड़ोस में यदि कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप किसी विरोधी की बातों पर भरोसा न करें। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए इनकम के बढ़ते सोर्सो पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी। बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन में प्रेम व रोमांस भरपूर रहेगा और दोनों एक दूसरे की खूब केयर करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पारिवारिक समस्या को छोटा नहीं समझना है।

आप किसी नए घर की खरीदारी के लिए यदि कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कार्यक्षेत्र में लोगों से खूब पटेगी, लेकिन आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहें। वाहन की खराबी के कारण अकस्मात धन खर्च हो सकता है।

आज आपके कामों की सराहना होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है शनि अमावस्या, बन रहे हैं कई शुभ और अशुभ संयोग, जाने पंचांग
Next Article Punjab Weather Update: पंजाब के इन 8 जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.