Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज हो रहा है आदित्य योग का निर्माण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज हो रहा है आदित्य योग का निर्माण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: August 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 24 August 2025: आज 24 अगस्त 2025 की तारीख है,  रविवार (Sunday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 24 अगस्त, रविवार का दिन खास ज्योतिषीय घटनाओं से जुड़ा हुआ है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिंदू पंचांग के अनुसार आज चंद्रमा सिंह राशि में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से गोचर करेगा और सूर्य के साथ उसकी युति बन रही है। सूर्य अपनी स्वराशि में स्थित होने के कारण आदित्य योग का निर्माण कर रहा है, जो कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 24 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से खुशी होगी और किसी के साथ पार्टनरशिप भी बेहतर रहेगी। आप संतान को किसी ने कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

आप अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक रूप से आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विरोधियों से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई करीबी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों में आगे बढ़ें। आपके परिवार में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप सोच समझकर कामों में आगे बढ़ें, क्योंकि आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आप कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को ट्रांसफर मिलने से मन काफी खुश रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाएं, क्योंकि लोग आपसे जोड़ेंगे, नहीं तो वह दूरियां बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आप मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से मन काफी खुश होगा।

आप किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

आपको किसी काम को लेकर मनमर्जी नहीं चलानी है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को भौतिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज के दिन आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुशियां रहेगी। कारोबार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा दूरी बनाकर रखनी होगी।

विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपका अपनी माताजी की सेहत में गिरावट आने से मन परेशान रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके कामों में कुछ रुकावट आएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। बॉस के दिए गए सुझावों पर अमल अवश्य करेंगे।

पिताजी का भी आपको कामो में पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी। आप अपने कामों को लेकर मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपको काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।

वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने काम को लेकर यदि कोई आइडिया आये, तो आप उसे तुरंत अपने बिजनेस में न लगाएं, जिससे कि आने वाले समय में आपकी योजनाएं बेहतर लाभ दें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। उनके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी से कोई संबंधित कोई मामला आपको परेशानी दे रहा था, तो वह भी दूर होगा।

इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपने यदि किसी योजना में धन लगाया था, तो आपको उसमें उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

बिजनेस में आप कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी योजनाओं में निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। बच्चों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।

आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भगवान के भक्ति में आपका खूब लगेगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में संकोच न करें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्वक कामों को करने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आपके सामने काम को लेकर कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आपको उनमें अच्छी सफलता मिलेगी। जिससे आपका मन भी काफी खुश होगा।

पारिवारिक रिश्तों में आपको स्थिरता बनाए रखनी होगी। आपको किसी मनचाही सफलता के मिलने से परिवार के सदस्य भी काफी खुश होंगे। नौकरी को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों के कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Weather: पंजाब के 7 जिलों में आज फिर अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये चेतावनी
Next Article Punjab News: पंजाब में भाजपा प्रधान गिरफ्तार, कई नेताओं को पकड़ कर थाने ले गई पुलिस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.