Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

Punjab News: “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत

Mahabir
Last updated: August 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने भाजपा (BJP) पर वोट चोरी, लोगों का निजी डेटा चोरी करने और लोगों का राशन रोकने का आरोप लगाया है। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोहिंदर भगत ने कहा कि भाजपा केंद्रीय योजनाओं के नाम पर लोगों का निजी डेटा एकत्र कर रही है। इस डेटा का इस्तेमाल वोट चोरी के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही लाखों लोगों का राशन भी रोक दिया गया है।

Contents
  • दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी
  • ‘पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी
  • ये लोग रहे मौजूद

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) ने कहा कि पूरे देश में गहरी साजिश के तहत, जहां भाजपा की सरकार नहीं है, उस राज्य के खिलाफ कार्य करना और लोगों को परेशान करना स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। पहले भाजपा अन्य पार्टियों के साथ दबंगई करती थी, लेकिन अब लोगों के साथ खुले तौर पर दमन कर रही है। इस बार भाजपा ने पंजाब के आम लोगों के राशन पर हमला किया है।

 “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत
“पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत

दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी। पंजाब के लोगों के साथ किसी भी प्रकार की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 8 लाख राशन कार्ड काटने का आदेश जारी किया है। पंजाब में लगभग 32 लाख लोग राशन से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवाईसी योजना के तहत लोगों का राशन बंद कर दिया है। आम आदमी पार्टी पहले से ही केवाईसी पर काम कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही भाजपा ने आदेश जारी कर दिया कि लोगों का राशन बंद किया जाए।

मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही लोगों को भरोसा दिलाया है कि पंजाब में किसी भी परिवार का कार्ड नहीं काटा जाएगा। किसी भी परिवार को राशन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी पंजाब में विरोध प्रदर्शन भी करेगी।

 “पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत
“पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी”, भाजपा की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- मोहिंदर भगत

‘पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से हर जिले में लोगों को केंद्र सरकार द्वारा ‘पहले वोट चोरी, अब राशन चोरी’ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पार्टी हमेशा पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम पहले भी लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाएंगे। पंजाब में भाजपा का कोई आधार नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर केवल यह दिखाना चाहती है कि उनका भी पंजाब में कोई आधार है। पंजाब के खिलाफ तीन काले कानून लाए गए थे, जिन्हें पंजाबियों ने पूरी तरह नकार दिया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर करतारपुर से विधायक बलकार सिंह, जिला प्रधान अमृतपाल सिंह, प्रदीप दूगल प्रधान जालंधर देहाती, रमनिक सिंह रंधावा लोकसभा इंचार्ज जालंधर, आदमपुर से हल्का इंचार्ज पवन टीणू, जालंधर कैंट के हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर थियार्डा, नार्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल, परमिंदर पंडोरी हल्का इंचार्ज, चेयरमैन मंगल सिंह बासी, दोआबा मीडिया इंचार्ज तरनदीप सिंह संनी, आत्म प्रकाश सिंह दोआबा मीडिया सचिव, जिला मीडिया इंचार्ज संजीव भगत, मेला सिंह मीडिया इंचार्ज देहाती, जसकरण सिंह मीडिया सचिव शहरी, प्रीतपाल सिंह टिवाना सचिव मीडिया देहाती आदि मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Chandigarh News: नगर निगम के मुलाजिम से 25.54 लाख रुपए की ठगी, 3 लोग गिरफ्तार
Next Article UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

By Mahabir
राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.