Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Kidney Damage Symptoms: सुबह दिखे ये संकेत तो ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है किडनी डैमेज का खतरा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Kidney Damage Symptoms: सुबह दिखे ये संकेत तो ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है किडनी डैमेज का खतरा

Mahabir
Last updated: August 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Kidney Damage Symptoms: गुर्दे महत्वपूर्ण अंग हैं जो अपशिष्ट को छानने, इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने और रक्तचाप और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को नियंत्रित करने वाले हार्मोन बनाने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। सुबह के समय हमारा शरीर कई संकेतों के जरिए सेहत से जुड़ी गड़बड़ियों के बारे में हमें चेतावनी देने की कोशिश करता है।

Contents
  • चेहरे पर सूजन
  • यूरिन में झाग
  • मुंह से दुर्गंध
  • त्वचा का रूखा होना

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

ऐसे ही किडनी (Kidney) से जुड़ी कई समस्याओं के लक्षण (Kidney Damage Symptoms) सुबह के समय दिखाई देते हैं। अक्सर हम इन्हें इग्नोर कर देते हैं, जिसके कारण परेशानी और बढ़ सकती है। अगर समय पर इन लक्षणों (Kidney Damage Signs in Morning) की पहचान कर ली जाए, तो किडनी डैमेज को बढ़ने से रोका जा सकता है।

चेहरे पर सूजन

सुबह उठकर अगर आपको अपने चेहरे, खासकर आंखों के आस-पास असामान्य सूजन नजर आए, तो यह किडनी समस्या का एक अहम संकेत हो सकता है। किडनी शरीर में एक्स्ट्रा सोडियम और पानी को फिल्टर करके यूरिन के जरिए बाहर निकाल देती है, लेकिन जब किडनी में किसी तरह की दिक्कत होने लगती है, तो वे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती। इस कारण शरीर में नमक और पानी जमा होने लगता है, जिससे सूजन पैदा होती है।

यूरिन में झाग

सुबह के पहले यूरिन पर गौर करें। अगर यूरिन में झाग बन रहा है और वह बार-बार फ्लश करने के बाद भी जाने में समय ले रहा है, तो यह चिंता का विषय है। यूरिन में झाग इस बात का संकेत है कि उसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है, जिसे ‘प्रोटीन्यूरिया’ कहा जाता है।

हेल्दी किडनी खून में मौजूद जरूरी प्रोटीन को शरीर में ही रहने देती हैं और सिर्फ वेस्ट प्रोडक्ट को ही बाहर निकालती हैं। लेकिन किडनी डैमेज होने पर इस फिल्टरेशन प्रोसेस में दिक्कत आने लगती है, जिससे झाग बनता है।

मुंह से दुर्गंध

अगर सुबह उठने पर मुंह से तेज और असामान्य बदबू आती है, जो ब्रश करने के बाद भी पूरी तरह से नहीं जाती, तो यह किडनी की गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है। जब किडनी खून में मौजूद यूरिया जैसे वेस्ट प्रोडक्ट को फिल्टर नहीं कर पाती, तो उनका लेवल बढ़ने लगता है। शरीर यूरिया को ब्रेक डाउन करके अमोनिया जैसी गैस में बदल देता है, जो सांसों के जरिए बाहर निकलती है और मुंह से अमोनिया जैसी दुर्गंध आने लगती है।

त्वचा का रूखा होना

सुबह उठते ही बिना किसी कारण त्वचा में रूखापन और तेज खुजली महसूस होना भी किडनी डैमेज का एक संकेत हो सकता है। किडनी का काम शरीर में मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखना भी है।

किडनी डैमेज होने पर खून में फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स की मात्रा को कंट्रोल नहीं कर पाती। फॉस्फोरस का लेवल बढ़ने पर त्वचा में खुजली और रूखेपन की समस्या होने लगती है। साथ ही, खून में जमा टॉक्सिन भी त्वचा में जलन और खुजली पैदा कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में PSPCL के अफसरों पर लगे सनसनीखेज आरोप, चेयरमैन से शिकायत, कार्ऱवाई की मांग
Next Article Punjab News: पंजाब में कल बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, जारी हुए आदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.