Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: मिथुन और कर्क राशि को मिलेगी खुशखबरी, जाने आज का राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: मिथुन और कर्क राशि को मिलेगी खुशखबरी, जाने आज का राशिफल

Mahabir
Last updated: August 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: आज 29 अगस्त 2025 की तारीख है, शुक्रवार (Friday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 29 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपके प्रतिद्वंदी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। किसी वाद विवाद की स्थिति को भी आप अपने विचारों से सामान्य करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

आपकी किसी बात से आज परिवार के सदस्य नाराज हो सकते है, जिन्हे आप मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें और आपको किसी बात को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आने वाला है। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। परिवार में सदस्यों से छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं।

आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे। शेयर मार्केट में भी आपकी अच्छी सांठ-गांठ रहेगी, जिससे आपको दूर करने में काफी मदद मिलेगी। किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपके विरोधी भी बढ़ेंगे, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।

आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई भी बात गुप्त रखने से बचना होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा। यदि आप एक बड़ा लक्ष्य पकड़कर चलेंगे, तभी आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से कोई भी बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी।

क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं और कोई फैसला थोड़ा सोच समझकर लें। संतान को आप यदि कहीं बाहर पढ़ाई के लिए भेजना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम को समय से पूरा न होने से समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में आप लापरवाही ना दिखाएं। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

आप अपने घर में किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए शौक मौज की चीजों की खरीदारी के लिए रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।

जिससे आपके पेंडिंग काम भी आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां में ढील बिल्कुल ना दें और आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चली आ रही है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने कामों को करने के लिए किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। घर गृहस्थी में चल रही समस्याओं को दूर करेंगे। बिजनेस में आपको कोई बड़ी डील फाइनल होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

प्रॉपर्टी में आपको अच्छे बेनिफिट मिलते दिख रहे हैं। आप यदि ऑनलाइन कोई काम करते हैं, तो उसमें आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके कामों में पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। आपके किसी परिवार के सदस्य से यदि मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।

आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको यदि कोई काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो उसे भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। नौकरी की लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई करने की सोचेंगे।

आप पास पड़ोस में किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी के प्रति मन में ईर्ष्या की भावना रखने से बचना होगा। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका सोचा हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आपकी किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताएंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके कामों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका मन कुछ नया करने को करेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं और आपकी सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है बलराम जयंती, बलदेव छठ पर करें पूजा पाठ, जाने आज का पंचांग
Next Article Punjab Flood Update: पंजाब और जम्मू में बाढ़ से 28 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां नहीं चलेंगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.