Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज चंद्रमा कर रहे हैं वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज चंद्रमा कर रहे हैं वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा असर, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: August 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 31 August 2025: आज 31 अगस्त 2025 की तारीख है,  रविवार (Sunday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज रविवार, 31 अगस्त को माह का आखिरी दिन है। आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं जिस कारण से उभयचरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में शुभ योग बनने के कारण आज के दिन मिथुन, कर्क, सिंह समेत कई राशियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 31 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन कारोबार में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी आय-व्यय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है।

आप किसी से काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके बॉस से आपकी कहासुनी हो सकती है।

आपके सहयोगी आपके किसी काम को लेकर मदद करेंगे, जिससे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आप अपने घर के लिए किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और सरकारी मामलों में कोई काम था, तो उसे पूरा होने में थोड़ा देरी होगी। आप यदि किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह डील फाइनल हो सकती है।

आपको अपने पर्सनल कामों को लेकर किसी अजनबी से कोई सोच विचार नहीं करना है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप अपने मन में किसी काम को लेकर नकारात्मक विचारों को ना लाएं। नौकरी में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

क्योंकि आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की तैयारी कर सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से खुशी देगा। आप यदि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

तो आपको किसी बड़ी डील के मिलने से आपकी आय भी बढ़ेगी और आप अपने खर्चों को आसानी से कर पाएंगे। आपके मन में कुछ नया करने के लिए उथल-पुथल लगी रहेगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें।

आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर भी समझदारी दिखानी होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर निराशा हाथ लगेगी। आपका मन भी परेशान रहेगा। यदि आपने बिना सोचे समझे किसी योजना में धन लगाया, तो उसके डूबने की संभावना है।

आपको कार्यक्षेत्र में कामों में परिवर्तन करना होगा। आपको अपनी संतान की सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें।

आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपका कुछ नया बदलाव अपने व्यवसाय में कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे उनमें कोई गड़बड़ी हो सकती है।

विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपको थोड़ी टेंशन देगा।

जिसके लिए आपको किसी अच्छे वकील से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। किसी अतिथि के आगमन होने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज के दिन आप कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपका आत्मविश्वास भी कमजोर रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। माताजी की सेहत में गिरावट आने से आपको सावधानी बरतनी होगी और खर्चों में वृद्धि होगी।

आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर भेज सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप माहौल को शांत करने की कोशिश करें।

आप अपने बिजनेस में किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। राजनीति की ओर कार्यरत लोगों की छवि ओर निखरेगी, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज है राधा अष्टमी, व्रत रखने से शुभ फल की होगी प्राप्ति, जाने पंचांग
Next Article Air India: एअर इंडिया विमान के इंजन में फिर लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, इमरजेंसी लैंडिंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.