Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: US Visa: अमेरिकी VISA हुआ महंगा, भारतीयों को चुकानी होगी 40,000 की फीस
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

US Visa: अमेरिकी VISA हुआ महंगा, भारतीयों को चुकानी होगी 40,000 की फीस

Mahabir
Last updated: August 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमेरिका/नई दिल्ली। US Visa Fee News Update: अमेरिका (US) का वीजा (VISA) अक्टूबर से महंगा हो जाएगा। ट्रंप प्रशासन (Trump Government) एक अक्टूबर से 250 डालर (लगभग 22,000 रुपये) वीजा इंटीग्रिटी फीस (Visa Integrity Fee) लगाने जा रहा है, जिसके बाद अमेरिका का वीजा दोगुना से ज्यादा महंगा होगा।

Contents
  • इमीग्रेशन इंडस्ट्री का कारोबार कम
  • अमेरिका जाने वालों की संख्या कम हुई
  • अब वीजा शुल्क 442 डालर होगी
  • बांड का भी पड़ेगा बोझ
  • अमेरिकी कालेज परेशान

अमेरिकी ट्रैवल एसोसिएशन (American Travel Association) के मुताबिक वीजा (VISA) पाने का कुल खर्च बढ़कर 442 डालर (लगभग 40 हजार रुपये) हो सकता है। इसका असर भारत (India) से अमेरिका (USA) जानेवाले लोगों की संख्या पर भी पड़ने का खतरा है, जिसमें पहले ही ढाई प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

US Halts Visas for Truck Drivers
US Halts Visas for Truck Drivers

इमीग्रेशन इंडस्ट्री का कारोबार कम

अमेरिका (US) जानेवाले भारतीय छात्रों की संख्या भी इस साल 18 प्रतिशत कम हुई है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में गिरावट से अमेरिकी कालेज भी परेशान हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की आप्रवासन पर सख्ती और कई विदेशी देशों के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैये के कारण विदेशों से आने वाले लोगों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

माना जा रहा है कि नया वीजा इंटीग्रिटी शुल्क (Visa Integrity Fee) लगने से पहले से ही संघर्ष कर रहे अमेरिकी यात्रा उद्योग पर और दबाव पड़ सकता है। इससे न केवल इमीग्रेशन इंडस्ट्री का कारोबार कम हुआ है, बल्कि अमेरिका के कई कालेज बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

America Visa
America Visa

अमेरिका जाने वालों की संख्या कम हुई

अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में अमेरिका आने वाले विदेशी यात्रियों की संख्या साल-दर-साल 3.1 प्रतिशत घटकर 1.92 करोड़ रह गई है। इस साल यह पांचवां महीना था जब इसमें गिरावट देखी गई, जबकि उम्मीद थी कि 2025 में ये बढ़ेगी।

साल 2025 वार्षिक आवक आगंतुकों की संख्या आखिरकार महामारी-पूर्व के 7.94 करोड़ के स्तर को पार कर जाएगी। एक अक्टूबर से लागू होने वाले नए वीजा शुल्क नियम से मेक्सिको, अर्जेंटीना, भारत, ब्राजील और चीन जैसे देश सर्वाधिक प्रभावित हो सकते हैं।

अब वीजा शुल्क 442 डालर होगी

सदस्यता संगठन यूएस ट्रैवल एसोसिएशन के अनुसार, इस अतिरिक्त शुल्क से वीजा की कुल लागत बढ़कर 442 डालर हो जाएगी, जो दुनिया के सबसे महंगे पर्यटक शुल्कों में से एक है। व‌र्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल के अनुसार विदेश से कम लोग आएंगे, जिससे आमदनी पर असर पड़ेगा।

अनुमान है कि इस साल लोग केवल 169 अरब डालर ही खर्च करेंगे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 181 अरब डालर था। माना जा रहा है कि 2026 फीफा विश्व कप और 2028 के लास एंजिल्स ओलंपिक जैसे आयोजनों पर भी इसका असर नजर आएगा।

बांड का भी पड़ेगा बोझ

पिछले दिनों ट्रंप प्रशासन ने छात्रों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान आगंतुकों और मीडिया कर्मियों के लिए वीजा की अवधि को सख्त करने के लिए 15,000 डालर की बांड योजना को आगे बढ़ाया है। पर्यटक और व्यावसायिक वीजा लेनेवालों को 15,000 डालर का बांड भी भरना पड़ सकता है।

20 अगस्त से इस पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसका मकसद उन लोगों पर नकेल कसना है, जो अपने वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुकते हैं। ट्रंप की नीतियों से कालेजों पर वित्तीय संकट ट्रंप की मनमानी नीतियों का असर अमेरिका के प्रतिष्ठित कालेजों पर पड़ने लगा है।

अमेरिकी कालेज परेशान

अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में गिरावट के संकेत से अमेरिकी कालेज परेशान हैं। गिरावट का असर ऐसा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल आधे ही नए अंतरराष्ट्रीय स्नातक छात्र आ सके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के 100 से अधिक कालेजों में 20 प्रतिशत के करीब अंतरराष्ट्रीय छात्र दाखिला लेते हैं।

अनुमान है कि ट्रंप की नीतियों की वजह से इसमें 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे कालेजों की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ेगा। कालेज जरूरतमंद मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति भी नहीं दे पाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article IAS Officers Tranfers Posting News: सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में किया बड़ा बदलाव, कई सीनियर IAS अफसरों का तबादला
Next Article Aaj ka Panchang: आज है राधा अष्टमी, व्रत रखने से शुभ फल की होगी प्राप्ति, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.