Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: नौकरी का आ सकता ऑफर, रुका हुआ काम होगा पूरे; पढ़ें राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: नौकरी का आ सकता ऑफर, रुका हुआ काम होगा पूरे; पढ़ें राशिफल

Mahabir
Last updated: September 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 6 September 2025: आज 6 सितंबर 2025 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज का दिन नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

ज्योतिषियों के अनुसार कर्क राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों का प्रभाव विशेष रूप से मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 6 September 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी से लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोले और अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें।

माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल न करें। किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से कार्यक्षेत्र में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होगी।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए दानपुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको आज अपने पारिवारिक मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी विवाद खड़े होंगे।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवन साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे और आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

आप किसी वाद विवाद से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें, नहीं तो खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है और भाई व बहनों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी।

आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण परेशान रहेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको माताजी से काम को लेकर सलाह मशविरा करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरे होंगे। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें, लेकिन धन से संबंधित मामलों में आपको सतर्कता बनाए रखनी होगी। पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके चले।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनकर चलना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें।

नौकरी मे बदलाव की योजना बना रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने आलस को त्याग कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे और आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही खर्च करें, क्योंकि बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

जीवन साथी नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। आपको किसी विरोधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने घर की साज सज्जा के लिए भी कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।

आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं। आपके घर किसी कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से आपके काफी मित्र बनेंगे। आपको बिजली के कोई उपकरणों से संबंधित काम मिलने में सफलता मिलेगी।

दोस्तों व परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। संतान को तरक्की करके देख आपको खुशी होगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक कामों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परोपकार के कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे।

भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई निर्णय सोच समझ कर लेना होगा और आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर उलझन चल रही है, तो उसे भी दूर करने की कोशिश करें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छी कमाई होगी और आपकी पार्टनरशिप भी बेहतर चलेगी। आप अपने व्यवसाय को कहीं बाहर तक ले जाने की कोशिश में भी कामयाब रहेंगे।

धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी धार्मिक कामों के प्रति काफी रुचि रहेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: आज किया जाएगा गणेश विसर्जन, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त
Next Article Petrol-Diesel Price: हफ्ते के आखिरी दिन जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.