Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज के दिन आपके सितारे अनुकूल है या नहीं, पढ़ें आज का राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Daily Horoscope: आज के दिन आपके सितारे अनुकूल है या नहीं, पढ़ें आज का राशिफल

Mahabir
Last updated: September 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 11 September 2025: आज 11 सितंबर 2025 की तारीख है, गुरुवार (Thursday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज, 11 सितंबर गुरुवार का दिन है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

ज्योतिषियों के अनुसार इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 11 September 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी दान-पुण्य के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके घर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। धर्म कार्यों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके दूसरों के मामले में न बोले। आपको शीध्रता और भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें।

वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से के साथ मिलकर यदि आप कोई काम करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी अपने किसी मित्र से खटपट होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से अपने आगे की भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आ

प अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने की न सोचें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई जोखिम लेने से बचना होगा। घर में बड़ों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है।

जीवनसाथी की ओर से आपका कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप खर्चो को लेकर थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि आपकी समस्याएं बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

आप बिजनेस में कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करना का सोचा था, तो उसमें आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतरने की कोशिश करेंगे।

आपको अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से बातचीत करनी होंगी। आप अपने खानपान में लापरवाही ना करें, नहीं तो कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ावा देगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बेवजह भागदौड़ रहने से अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

आपको कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी माताजी से डांट खानी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन में कठिनाइयां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा संयम बनाकर चलना होगा। आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें।

यदि आप शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी मान सम्मान के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। पिताजी आपके काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। बिजनेस में आप बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट करने से बचें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएं, जिससे आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा।

आपका पुराना डूबा हुआ धन मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर भी जा सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर उलझने चल रही है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें।

आस पड़ोस से हो रहे वाद-विवाद से आपको दूर रहना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग पूरी जांच पड़ताल करके ही किसी काम में आगे बढ़ें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी संतान और जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके आपसी रिश्ते भी बेहतर होंगे। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

करियर में भी आपको कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन आदि मिल सकता है, जिससे काफी खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Aaj ka Panchang: पितृ दोष से छुटकारा चाहिए, तो पितृ पक्ष में करें ये उपाय, पढ़ें आज का पंचांग
Next Article GST Scam: पंजाब-हरियाणा समेत 6 राज्यों में 650 करोड़ रुपए का GST घोटाला, ED की बड़ी कार्रवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.