Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Sushila Karki: नेपाल की अंतरिम PM बनी सुशील कार्की, भारत के BHU में की पढ़ाई, पति ने किया था प्लेन हाईजैक
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Sushila Karki: नेपाल की अंतरिम PM बनी सुशील कार्की, भारत के BHU में की पढ़ाई, पति ने किया था प्लेन हाईजैक

Mahabir
Last updated: September 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, काठमांडू। Sushila Karki Nepal New PM News Update: नेपाल (Nepal) में हिंसा के बाद आखिरकार नए प्रधानमंत्री (PM Nepal) की घोषणा हो गई है। पूर्व चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की (Sushila Karki) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनी हैं। इससे पहले हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी सरकार गिर गई।

Contents
  • भारत के काशी से पूरी की पढ़ाई
  • पति ने प्लेन हाईजैक किया
  • महाभियोग प्रस्ताव

नेपाल (Nepal) की चर्चित न्यायाधीश और नामचीन लेखक होने के नाते सुशीला कार्की (Sushila Karki) को जेन-जी (Gen Z) का भी समर्थन मिला है। 5000 से ज्यादा लोगों की बैठक में ज्यादातर सदस्यों ने सुशीला कार्की के नाम पर सहमति दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बतौर जज अपने कार्यकाल में सुशीला कार्की न सिर्फ भ्रष्टाचार बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भी सख्त रुख अपना चुकी हैं। यही वजह है कि वो जेन-जी की पहली पसंद बनीं और 73 साल की उम्र में नेपाल की सियासत का प्रमुख चेहरा बन गईं।

Sushila Karki Nepal
Sushila Karki Nepal

भारत के काशी से पूरी की पढ़ाई

सुशीला कार्की का जन्म 1952 को विराटनगर के शंकरपुर में हुआ था। पिता पेशे से किसान थे और सुशीला सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी। 1971 में उन्होंने त्रिभुवन विश्वविद्यालय के महेंद्र मोरंग से स्नातक की डिग्री हासिल की।

इसके बाद 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया। 1978 में कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुशीला कार्की ने विराटनगर से ही वकालत की प्रेक्टिस शुरू कर दी।

Social Media Ban Protest
Social Media Ban Protest

पति ने प्लेन हाईजैक किया

सुशीला कार्की ने नेपाल कांग्रेस के मशहूर नेता दुर्गा प्रसाद सुबेदी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ही हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सुशीला कार्की के पति सुबेदी का नाम 1970 में नेपाल कांग्रेस के युवा क्रांतिकारियों में शामिल था।

उस दौरान बीरेंद्र शाह नेपाल के राजा था। क्रांतिकारियों को सशस्त्र विद्रोह के लिए 30 लाख रुपये जुटाने थे। लिहाजा सुबेदी ने रॉयल नेपाल एयरलाइंस के विमान को हाईजैक कर लिया था। 2018 में सुबेदी ने इस हाईजैक पर एक किताब भी लिखी, जिसका शीर्षक ‘विमान विद्रोह’ था।

Sushila Karki BHU
Sushila Karki BHU

महाभियोग प्रस्ताव

कई सालों तक वकालत में नाम कमाने के बाद 2007 में सुशीला कार्की को वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया और 2009 में वो नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन गईं।

साल 2016 में सुशीला फिर से नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की 24वीं मुख्य न्यायाधीश बनीं। हालांकि, इस दौरान शेरबहादुर देउबा सरकार उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Flood: बाढ़ राहत प्रयासों के तहत पंजाब सरकार की ओर से चिकित्सा सहायता और बुनियादी ढांचे की पुनर्स्थापना पर जोर
Next Article Aaj ka Panchang: आज पितृ पक्ष का सप्तमी श्राद्ध है, आईए जानते हैं आज का पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.