Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST 2.0 Rate: आज से 55 हजार में नई बाइक और 3.50 लाख में मिलेगी नई कार! GST रेट में कटौती के बाद गाड़ियां हुई बेहद सस्ती
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

GST 2.0 Rate: आज से 55 हजार में नई बाइक और 3.50 लाख में मिलेगी नई कार! GST रेट में कटौती के बाद गाड़ियां हुई बेहद सस्ती

Mahabir
Last updated: September 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। GST 2.0 Rate Cut Car Bike New Price List: देश में नया जीएसटी नियम आज से लागू हो गया है। देश में अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) होंगे। इसके अलावा, लक्जरी और हानिकारक चीजों पर 40% जीएसटी लगेगा।

Contents
  • GST बचत उत्सव – मोदी
  • किस गाड़ी पर मिलेगी कितनी छूट?
  • प्रमुख कंपनियों ने घटाए दाम
  • दोपहिया वाहन भी हुए सस्ते
  • मार्केट में बूम

जीएसटी (GST) के नए रेट से इस बदलाव से सबसे ज्यादा खुशी उन लोगों को हुई है, जो नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे थे। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हीरो, बजाज और होंडा तक, सभी कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें घटा दी हैं। अब तो 3.50 लाख रुपये में कार और 55,000 रुपये में बाइक मिल रही है।

PM Narendra Modi GST News
PM Narendra Modi GST News

GST बचत उत्सव – मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बदलाव को “जीएसटी बचत उत्सव” बताया है, जिसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा। इससे आपकी बचत बढ़ेगी और आप आसानी से अपनी पसंद की चीजें खरीद पाएंगे। आइए जानते हैं नए जीएसटी स्लैब के लागू होने से कार-बाइक कितनी सस्ती हुई हैं।

किस गाड़ी पर मिलेगी कितनी छूट?

नया नियम कहता है कि 4 मीटर से छोटी और 1200 सीसी से कम पेट्रोल इंजन वाली कारों और 1500 सीसी से कम डीजल इंजन वाली कारों पर अब 28% की जगह सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा।

skoda announces price cut
skoda announces price cut

वहीं, लक्जरी कारों पर 28% जीएसटी और 22% सेस (Cess) लगता था जो कुल 50% तक पहुंच जाता था। इसकी जगह अब केवल 40% जीएसटी लगेगा, जिससे उनकी कीमत भी कम हो जाएगी।

प्रमुख कंपनियों ने घटाए दाम

मारुति सुजुकी: मारुति ने अपनी कारों पर 1.29 लाख रुपये तक की छूट दी है। अब सबसे सस्ती कार S-Presso सिर्फ 3,49,900 रुपये में मिल रही है। कंपनी की अन्य लोकप्रिय कारें जैसे ब्रेजा, ऑल्टो, वैगनआर और स्विफ्ट भी सस्ती हो गई हैं।

महिंद्रा: महिंद्रा ने अपनी XUV3XO की कीमत में 1.56 लाख रुपये की भारी कमी की है, जो अब 7.28 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा, लोकप्रिय थार की कीमत 1.35 लाख रुपये तक घट गई है और यह अब 10.32 लाख रुपये में उपलब्ध है। महिंद्रा कुल मिलाकर 2.56 लाख रुपये तक की बचत दे रही है।

टाटा मोटर्स: टाटा की सबसे सस्ती कार टिएगो अब 4.57 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जिस पर 75,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं, नेक्सॉन पर सबसे ज्यादा 1.55 लाख रुपये की छूट मिली है, जिसकी शुरुआती कीमत अब 7.31 लाख रुपये है। इसके साथ-साथ कंपनी कुल 2 लाख रुपये तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है। हैरियर और सफारी भी 1.48 लाख रुपये तक सस्ती हो गई हैं।

हुंडई: हुंडई ने अपनी कारों पर 2.4 लाख रुपये तक की छूट का ऐलान किया है। सबसे ज्यादा छूट प्रीमियम एसयूवी टक्सन पर 2,40,303 रुपये की है। क्रेटा की कीमत भी 38,311 रुपये कम हो गई है, और ग्रैंड i10 पर 51,022 रुपये की छूट मिली है।

दोपहिया वाहन भी हुए सस्ते

बाइक्स और स्कूटर पर भी जीएसटी की दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है, लेकिन यह छूट सिर्फ 350 सीसी से कम इंजन वाली गाड़ियों पर है। 350 सीसी से ऊपर वाली बाइक्स पर अब 40% जीएसटी लगेगा, जिससे वे महंगी हो जाएंगी।

हीरो मोटोकॉर्प: हीरो ने अपनी गाड़ियों की कीमत 15,743 रुपये तक कम कर दी है। हीरो की सबसे सस्ती बाइक HF डिलक्स अब 54,933 रुपये में मिल रही है, जो पहले 60,738 रुपये की थी। सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस भी अब 6,820 रुपये तक सस्ती हो गई है, जिसकी शुरुआती कीमत 73,346 रुपये है।

demo pic

बजाज ऑटो: बजाज की बाइक्स पर 20,000 रुपये तक की छूट मिली है। सबसे सस्ती बाइक CT 110X अब 6,500 रुपये सस्ती होकर 61,061 रुपये में मिल रही है।

यामाहा: यामाहा ने अपनी बाइक्स और स्कूटर्स पर 17,581 रुपये तक की कटौती की है। उनकी मशहूर बाइक R15 की कीमत 15,761 रुपये तक घट गई है, जिसकी नई शुरुआती कीमत 1,74,019 रुपये है।

मार्केट में बूम

यह जीएसटी छूट न सिर्फ ग्राहकों के लिए बल्कि कंपनियों के लिए भी एक बड़ी राहत है। पिछले कुछ महीनों से गाड़ियों की बिक्री में गिरावट आ रही थी, लेकिन अब उम्मीद है कि यह नया बदलाव बाजार में फिर से जान फूंक देगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: पूर्वाल्गुनी नक्षत्र के साथ शुभा योग का निर्माण, नवरात्रि के पहले दिन जाने अपना राशिफल
Next Article Petrol-Diesel Price: सोमवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.