Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Ind vs Pak Final: भारत की प्रचंड जीत, पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने किया बड़ा ऐलान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Ind vs Pak Final: भारत की प्रचंड जीत, पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने किया बड़ा ऐलान

Mahabir
Last updated: September 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/दुबई। Ind vs Pak Final Suryakumar Yadav: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया एशिया कप (Asia Cup) 2025 का फ़ाइनल काफ़ी रोमांचक रहा जिसमें भारत (India) ने दो गेंद शेष रहते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया और नौवीं बार इस टूर्नामेंट का ख़िताब अपने नाम किया।

Contents
  • पाकिस्तान को तीसरी बार हराया
  • पाकिस्तान की गजब बेइज्जती
  • Suryakumar Yadav की बड़ी घोषणा
  • खिलाड़ी को हर मैच की 4 लाख फीस मिलती है
  • नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार

पहलगाम (Pahalgam) आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना (Indian Army) के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से कराहने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) की क्रिकेट टीम को रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में भारतीय टीम के ऑपरेशन तिलक ने झकझोर कर रख दिया।

India vs Pakistan
India vs Pakistan

पाकिस्तान को तीसरी बार हराया

सांस थमा देने वाले इस फाइनल मैच में भारत के 11 रणबांकुरों ने ऐसा खेल दिखाया कि दुनिभर के भारतवंशियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में 5 विकेट से धूल चटाई और इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीसरी बार हराया।

भारत ने पाकिस्तानी टीम को पराजित कर बता दिया कि अब क्रिकेट में बादशाहत हमारी है। भारत ने इस तरह रिकॉर्ड 9वीं बार (7 बार वनडे और दो बार टी20 फॉर्मेट) में एशिया कप जीता।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आपको बता दें कि पहले गेंदबाज़ी करते हुए पाकिस्तान को केवल 146 के स्कोर पर समेटने के बाद शायद ही भारत ने सोचा होगा कि उन्हें जीत हासिल करने के लिए इतना ज़ोर लगाना पड़ेगा। तिलक वर्मा के नाबाद 69 रनों की पारी की बदौलत काफ़ी ख़राब शुरुआत के बावजूद भारत यह मैच जीतने में सफल रहा।

jasprit bumrah
jasprit bumrah

पाकिस्तान की गजब बेइज्जती

किक्रेट मैच जीतने के बाद भारत ने पाकिस्तान की गजब बेइज्जती की। दरअसल भारतीय टीम ने फाइनल जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस कारण करीब एक घंटे तक अवॉर्ड सेरेमनी नहीं हो सकी।

Suryakumar Yadav की बड़ी घोषणा

दरअसल, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav News) ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि वह हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप से मिलने वाली अपनी पूरी मैच फीस देश की सशस्त्र सेनाओं और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

भारत ने 28 सितंबर 2025 को दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर लिखा, “मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारी सशस्त्र सेनाओं और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को देने का निर्णय लिया है। आप हमेशा मेरी सोच में रहते हैं। जय हिंद।”

खिलाड़ी को हर मैच की 4 लाख फीस मिलती है

आपको बता दें कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों को हर मैच के लिए 4 लाख रुपये फीस मिलती है। इस तरह सात मैच खेलने के कारण सूर्यकुमार यादव (suryakumar Yadav donates match fees Indian Army) कुल 28 लाख रुपए भारतीय सेना को दान करेंगे।

इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान से पूरे टूर्नामेंट में दूरी बनाए रखी। नतीजा यह रहा कि टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच में पाकिस्तान को हराया और खिताब पर कब्जा जमाया।

Asia Cup 2025 IND vs PAK Live Score Updates
Asia Cup 2025 IND vs PAK Live Score Updates

नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार

पाकिस्तान के गृहमंत्री एसीसी अध्यक्ष होने के नाते ट्रॉफी देना चाहते थे लेकिन भारतीय टीम ने साफ इनकार दिया। मोहसिन नकवी करीब आधे घंटे तक स्टेज पर खड़े रहे। उनके साथ अमीरात क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारी भी थे। भारतीय टीम एक तरफ खड़ी थी और काफी देर तक ड्रेसिंग रूम में रहने वाली पाकिस्तानी टीम भी बाहर आकर दूसरी तरफ खड़ी रही।

एक समय तो विजेता ट्रॉफी को भी मैदान से बाहर ले जाया गया। आखिरी में प्रजेंटर ने कहा कि भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है जिससे पुरस्कार समारोह खत्म किया जाता है। इसके बाद मोहसिन नकवी भाग गए। भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई। ऐसा पहली बार हुआ है, जब विजेता टीम ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article India vs Pakistan: भारत के गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, पाकिस्तान को 146 रन पर किया ऑलआउट
Next Article Jalandhar: जालंधर में आज से ई-चालान, इन 13 चौकों को संभल कर पार करना, नहीं तो होगा मोटा जुर्माना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.