Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Sports News: पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Sports News: पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता

Mahabir
Last updated: October 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, भिलाई। Sports News: नेशनल गतका ऐसोसिएशन आफ़ इंडिया (एनजीएआई) द्वारा आयोजित 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2025 आज छत्तीसगढ़ के भिलाई में पारंपरिक जंगजू कला और खेल कौशल के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुई।

Contents
  • पंजाब को मिला पहला स्थान
  • गतका केवल एक खेल नहीं है
  • खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना

तीन दिनों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ पंजाब के गतकेबाज़ों को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने साहस, सटीकता और कर्मठता से दिल जीतते हुए उपविजेता का खिताब जीता।

 पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता
पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता

पंजाब को मिला पहला स्थान

लड़कों के वर्ग में, पंजाब (Punjab) ने दमदार मुकाबलों और बेहतरीन तकनीकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि छत्तीसगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा और उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पहला स्थान, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर और पंजाब और हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री गजेंद्र यादव ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

 पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता
पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता

गतका केवल एक खेल नहीं है

इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री महोदय ने कहा, कि गतका केवल एक खेल नहीं है बल्कि यह भारत की गौरवशाली मार्शल विरासत का एक हिस्सा है जो अनुशासन, साहस और आत्म-संयम सिखाता है। छत्तीसगढ़ सरकार इस पारंपरिक कला में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गतका का जोरदार प्रचार-प्रसार करेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले और खेल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देने वाले एक सफल आयोजन के लिए नेशनल गतका ऐसोसिएशन व न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ को बधाई दी।

खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना

वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा, कि गतका खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, सम्मान और टीम वर्क भारत के प्रत्येक युवा एथलीट के लिए एक मिसाल कायम करता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को इस मार्शल खेल में सक्रिय रूप से भाग लेने और राज्य का नाम रोशन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारी सदस्य मनीष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेशनल गतका ऐसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, एशियाई गतका महासंघ के कार्यकारी सदस्य और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव जसवंत सिंह और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल भी उपस्थित थे।

 पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता
पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता

उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना

अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और सभी भारतीय राज्यों में गतका की पहुँच बढ़ाने के लिए एनजीएआई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। समापन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें जूनियर गतका स्टार का पुरस्कार चंडीगढ़ के सतवंत सिंह खालसा को और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार चंडीगढ़ की सुनेहा को मिला।

सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार रमनदीप सिंह पंजाब को मिला। डिंपल कुमारी (छत्तीसगढ़) को सर्वश्रेष्ठ गतका-सोटी खिलाड़ी और जसकीरत सिंह (हरियाणा) को सर्वश्रेष्ठ फरी-सोटी खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। जगजोत सिंह (उत्तराखंड) को सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज और महिला वर्ग में इशकप्रीत कौर (पंजाब) को सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज घोषित किया गया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: नितिन कोहली के नेतृत्व में जालंधर सेंट्रल हलके के 31 स्थानों पर सड़कों और नागरिक सुविधाओं के कार्यों का शुभारंभ
Next Article Punjab: पंजाब में कई दवाइयों के बेचने और इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, पढ़ें सरकार का आदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.