Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Fatty Liver: फैटी लिवर से कैसे करें अपना बचाव? रोज सुबह करें ये काम; लिवर से निकलेगा जमा हुआ फैट
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Fatty Liver: फैटी लिवर से कैसे करें अपना बचाव? रोज सुबह करें ये काम; लिवर से निकलेगा जमा हुआ फैट

Mahabir
Last updated: October 16, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Fatty Liver: हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के कारण फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह समस्या अब सिर्फ शराब पीने वालों तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि गलत खान-पान के चलते हजारों लोग नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर (Fatty Liver) डिजीज के शिकार हो रहे हैं।

Contents
  • गुनगुने नींबू पानी के साथ दिन की शुरुआत
  • 30 मिनट की एक्सरसाइज
  • हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह लिवर (Liver) में सूजन, फाइब्रोसिस और यहां तक कि सिरोसिस भी हो सकता है। लेकिन घबराइए नहीं। कुछ सुबह की आदतों को अपनाकर आप फैटी लिवर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि 3 काम रोज सुबह (Morning Habits for Healthy Liver) करके आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

यकृत (Liver) शरीर का सबसे बड़ा अंग है, जो पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में स्थित होता है और सैकड़ों महत्वपूर्ण कार्य करता है, जिनमें रक्त को छानना, पित्त का उत्पादन करके पाचन में सहायता करना और हानिकारक पदार्थों को विषहरण करना शामिल है। यह पोषक तत्वों का प्रसंस्करण करता है, ऊर्जा का भंडारण करता है, रक्त के थक्के जमने और द्रव संतुलन के लिए प्रोटीन बनाता है, और अमोनिया को यूरिया में परिवर्तित करता है।

गुनगुने नींबू पानी के साथ दिन की शुरुआत

सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीएं। ऐसा करने से-

डिटॉक्सीफिकेशन- नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। यह लिवर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जो फैट के जमाव का कारण बनते हैं।

पाचन में सहायता- गुनगुना पानी डाइजेशन को एक्टिव करता है और पाचन तंत्र को साफ करता है। हेल्दी डाइजेशन से लिवर पर कम दबाव पड़ता है और फैटी लिवर का रिस्क कम होता है।

वजन नियंत्रण- यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है, जो फैटी लिवर के अहम रिस्क फैक्टर्स में से एक है।

Desk Exercises For Office Workers
Exercises

30 मिनट की एक्सरसाइज

सुबह के समय नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से फैटी लिवर की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।

इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार- एक्सरसाइज इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है। वहीं, इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण फैटी लिवर का जोखिम बढ़ता है।

कैलोरी बर्न- नियमित एक्सरसाइज शरीर में जमा एक्स्ट्रा कैलोरी और फैट को बर्न करने में मदद करता है, जिससे लिवर पर फैट कम जमा होता है।

वजन घटाने में सहायक- फैटी लिवर से पीड़ित ज्यादातर लोगों का वजन ज्यादा होता है। सुबह एक्सरसाइज करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता

सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है। एक हैवी और अनहेल्दी नाश्ता आपके लिवर पर बोझ डाल सकता है, जबकि एक हल्का और पौष्टिक नाश्ता उसे स्वस्थ रखता है।

हाई-फाइबर डाइट- अपने नाश्ते में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करें। जैसे दलिया, साबुत अनाज की रोटी, फल और सब्जियां। फाइबर पाचन को धीमा करके ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और लिवर पर एक्स्ट्रा दबाव को कम करता है।

हेल्दी फैट्स और प्रोटीन- रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और सैचुरेटेड फैट से परहेज करें। इसकी जगह अंकुरित अनाज, दालें, नट्स, सीड्स और दही जैसे प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट- हल्दी, अखरोट, हरी पत्तेदार सब्जियां, बेरीज आदि एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अच्छे सोर्स हैं, जो लिवर सेल्स को डैमेज से बचाते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Transfer Posting News: पंजाब में सरकार ने कई अधिकारियों के किए तबादले, पढ़े ट्रांसफर लिस्ट
Next Article Dr. Kritika Death: डॉक्टर पति ही निकला कातिल, पत्नी को इलाज के नाम पर दी मौत की दवा, 6 महीने बाद खुला राज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.