Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Bus Accident News: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 20 लोग जिंदा जले, कई घायल, मची चीख पुकार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Bus Accident News: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 20 लोग जिंदा जले, कई घायल, मची चीख पुकार

Mahabir
Last updated: October 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/कुरनूल। Bus Accident News: नैशनल हाईवे पर भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा स्लीपर बस में आग लगने के कारण हुआ। बस में आग लगने के कारण लोग जिंदा जल गए।

Contents
  • बस में लगभग 41 लोग सवार थे
  • बाइक टकराने से लगी आग
  • प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद

जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल (Kurnool) में चलती स्लीपर बस (Sleeper Bus) में अचानक आग लग गई। यह बस हैदराबाद (Hyderabad) से बेंगलुरु (Bengaluru) जा रही थी। एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

bus-accident
bus-accident

बस में लगभग 41 लोग सवार थे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा तड़के सुबह 4 बजे के करीब हुआ है। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 41 लोग सवार थे, जब मोटरसाइकिल बस से टकरा गई और उसका ईंधन कैप खुला होने के कारण बस के नीचे घिसट गई, जिससे आग लग गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पुलिस के मुताबिक यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। इस बस में करीब 41 लोग सवार थे। प्राइवेट वोल्वो बस आधी रात को बेंगलुरु के लिए निकली। तड़के सुबह 4 बजे के करीब बस, जब नेशनल हाइवे 44 (NH-44) पर कुरनूल के पास पहुँची, तो उसका एक टू-व्हीलर से एक्सीडेंट हो गया।

बाइक टकराने से लगी आग

पुलिस का मानना है कि बाइक बस के पिछले हिस्से में फंस गई, जिससे चिंगारी निकली और बस में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बस में कुल 41 यात्री सवार थे। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 20 लोगों की जान गई है।

एसी बस होने के कारण लोगों ने कांच तोड़कर निकलने की कोशिश की, लेकिन कई लोग सफल नहीं हो सके। आग की लपटें तेज़ होने पर, 12 यात्री इमरजेंसी एग्जिट तोड़कर मामूली चोटों के साथ भागने में कामयाब रहे। घायलों को इलाज के लिए कुरनूल सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

N. Chandrababu Naidu Chief Minister of Andhra Pradesh
N. Chandrababu Naidu Chief Minister of Andhra Pradesh

प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद

आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उनकी सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद देगी। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुर गांव के पास हुए भयानक बस आग हादसे के बारे में जानकर मैं सदमे में हूं। मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।

BJP के प्रदेश अध्यक्ष, PVN माधव के निर्देश के बाद, BJP नेता दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। अब तक नौ घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग में बस पूरी तरह से जल गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में गोली मारकर ग्रंथी की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Next Article Jalandhar: जालंधर के सस्पैंड SHO भूषण कुमार पर पाक्सो एक्ट लगा, रेप पीड़िता से कहा था सुंदर लगती हो, चूमने की कोशिश की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.