Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar: जालंधर के सस्पैंड SHO भूषण कुमार पर पाक्सो एक्ट लगा, रेप पीड़िता से कहा था सुंदर लगती हो, चूमने की कोशिश की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar: जालंधर के सस्पैंड SHO भूषण कुमार पर पाक्सो एक्ट लगा, रेप पीड़िता से कहा था सुंदर लगती हो, चूमने की कोशिश की

Mahabir
Last updated: October 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar SHO Bhushan Kumar POCSO Act Case Attempt On Rape Victim Child: जालंधर में युवतियों से गंदी बात करने और नाबालिग रेप पीड़िता को चूमने की कोशिश करने वाले सस्पैंड चल रहे SHO भूषण कुमार के खिलाफ पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल भूषण कुमार अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका लगाई है।

Contents
  • महिलाओं से गंदी बात
  • SSP ने जांच के लिए दिए आदेश
  • महिला आयोग ने लगाई थी फटकार
  • जाने पूरा मामला
  • लोक इंसाफ मंच से मिली पीड़िता

जानकारी के मुताबिक जालंधर के फिल्लौर थाने से सस्पैंड हुए SHO भूषण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगा दिया गया है। सस्पैंड SHO भूषण पर आरोप है कि उसने रेप पीड़ित बच्ची को कहा था कि तुम मुझे बहुत सुंदर लगती हो। उसे चूमने की भी कोशिश की गई।

SHO Bhushan Kumar
SHO Bhushan Kumar

महिलाओं से गंदी बात

आपको बता दें कि महिलाओं से गंदी बातें करने के चलते SHO भूषण कुमार को पहले सस्पेंड करने के बाद लाइन हाजिर किया जा चुका है। इसके बाद FIR दर्ज की गई थी। महिला आयोग ने भी SHO भूषण कुमार को खूब लताड़ लगाई थी।

SSP ने जांच के लिए दिए आदेश

जालंधर के SSP नरिंदर पाल सिंह ने जांच के लिए ASP मनजीत कौर के सुपरविजन में बनाई गई आईपीएस की जांच रिपोर्ट पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को भेज दी है। बता दें कि 9 अक्टूबर को रेप पीड़िता बच्ची की मां शिकायत लेकर थाना फिल्लौर पहुंची थी।

sexual harassment
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस थाने पहुंची महिला का आरोप है कि इसके बाद SHO भूषण कुमार ने उसके साथ भद्दी और गंदी बातें की। उसे अकेले मिलने के लिए कहा। बेटी के साथ भी गलत बातें की। थाने में ही एक अलग कमरे में ले जाकर उसकी बेटी के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की।

महिला आयोग ने लगाई थी फटकार

आपको बता दें कि दो दिन पहले चंडीगढ़ बुलाकर थाना फिल्लौर के सस्पेंड SHO भूषण कुमार को पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने जमकर लताड़ लगाई थी। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने SHO को साफ कहा था कि मैं इस मामले में इन्क्वायरी मार्क कर रही हूं। थाने में महिला के साथ हुई बातचीत का CCTV फुटेज भी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने SHO को कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए। ये रेप विक्टिम 14 साल की है और तुम इससे किस तरह की शब्दावली में बात कर रहे हो। ‘तुम मुझे सुंदर लगती हो’ का क्या मतलब है। ये तुम्हारी पोती की उम्र की है। क्या इस तरीके से बात होती है।

SHO Bhushan Kumar was reprimanded by the Women's Commission
SHO Bhushan Kumar was reprimanded by the Women’s Commission

जाने पूरा मामला

24 अगस्त को फिल्लौर एरिया की रहने वाली पहली पीड़िता थाने में आई। उसने शिकायत दी कि उसकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने रेप किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि SHO ने इस केस में FIR करने की बजाय उसी से गंदी बातें करनी शुरू कर दीं। इसके बाद उसने उसकी रिकॉर्डिंग कर ली।

केस दर्ज न होने पर वह उसे बार-बार बुलाने लगा। अकेले आने को कहने लगा। मैं तंग आकर लोक इंसाफ मंच से मिली और मामले को महिला कमीशन के ध्यान में लाया गया। इसके बाद कमीशन ने संज्ञान लेते हुए एसएचओ को लाइन हाजिर करवा दिया।

Jalandhar SHO Bhushan Kumar Case
Jalandhar SHO Bhushan Kumar Case

लोक इंसाफ मंच से मिली पीड़िता

12 अक्तूबर को दूसरी पीड़िता लोक इंसाफ मंच के सदस्यों से मिली और अपनी समस्या बताई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ भी SHO ने गलत व्यवहार किया। उसे अपने कमरे में अकेले बुलाया। वह भी अपनी किसी शिकायत के लिए एक बार थाने गई थी।

इसके बाद से SHO ने नंबर निकालकर उसे फोन करना शुरू कर दिया। वह इतना तंग आ गई कि घर तक छोड़ दिया। परिवार ने कई बार कहा कि बेटी विदेश चली गई है, लेकिन मेरा पीछा नहीं छोड़ा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Bus Accident News: नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, स्लीपर बस में लगी आग, 20 लोग जिंदा जले, कई घायल, मची चीख पुकार
Next Article Jalandhar: जालंधर में वर्षों पुराने 100 हरे-भरे पेड़ काटने वाले बिल्डर पर मेहरबानी क्यों?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.