Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी, गोल्ड ₹12000 तो चांदी ₹36000 गिरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी, गोल्ड ₹12000 तो चांदी ₹36000 गिरी

Mahabir
Last updated: October 29, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: त्यौहार खत्म होते ही सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव और डॉलर की मजबूती से सोना चांदी समेत सभी कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ गई है।

Contents
  • कितने गिर गए दाम?
  • आज सुबह से आई गिरावट
  • MCX पर गोल्ड गिरा तो चांदी में आया उछाल
  • क्या है एक्सपर्ट की राय?

बीते कुछ हफ्तों में सोना (Gold) करीब 12000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 36000 रुपए किलोग्राम तक टूट चुकी है। निवेशकों में घबराहट है और घरेलू बाजार में खरीदार इंतजार की मुद्रा में हैं। अब सवाल उठता है कि क्या यह सही वक्त है खरीदारी का या गिरावट और गहराएगी? आईए जानते हैं मौजूदा रेट और बाजार के ताजा रुझान।

Gold Price Today
Gold Price Today

कितने गिर गए दाम?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर 24 कैरेट गोल्ड ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। आज, मंगलवार यानी 28 अक्टूबर को इसकी कीमत (Gold Price Today) 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी पिछले 12 दिन में सोना 12831 रुपए सस्ता हो गया है।

वहीं चांदी ने 14 अक्टूबर को 1,78,100 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ ऑल टाइम हाई के जादुई आकड़े को छुआ था। जिसकी कीमत आज 1,41,896 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Price Today) रह गई है। यानी पिछले 15 दिन में इसमें 36,204 रुपए की भारी गिरावट आई है।

Gold and Silver Rate
Gold and Silver Rate

आज सुबह से आई गिरावट

IBJA पर दोपहर 12 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate Today)1,19,164 रुपए थी, जो शाम 5 बजे 1,18,043 हो गई। यानी पांच घंटे में 1121 रुपए की कमी आई। जबकि पिछले दिन के मुकाबले सोना 3034 रुपए सस्ता हो गया। सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,21,077 रुपए थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं चांदी 3135 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। IBJA पर दोपहर 12 बजे चांदी की कीमत (Silver Rate Today)1,43,400 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो शाम 5 बजे 1,41,896 रुपए रह गई। यानी पांच घंटे में 1504 रुपए सस्ती हो गई।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

MCX पर गोल्ड गिरा तो चांदी में आया उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रात 10.30 बजे तक गोल्ड में 1528 रुपए की गिरावट के साथ 1.26% की कमी आई। 5 दिसंबर 2025 की एक्सपायरी डेट वाला गोल्ड 1,19,429 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान इसका लो लेवल 1,17,628 रुपए और हाई लेवल 1,20,106 रुपए रहा। सोमवार को यह 1,20,957 रुपए पर क्लोज हुआ था।

वहीं सुबह गिरावट के बाद शाम को चांदी में उछाल देखने को मिला। चांदी में 0.27% का उछाल आया और 383 रुपए के साथ इसकी कीमत 1,43,750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। ट्रेडिंग के दौरान इसका लो लेवल 1,39,306 रुपए और हाई लेवल 1,44,388 रुपए रहा। सोमवार को चांदी 1,43,367 रुपए पर क्लोज हुई थी।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

क्या है एक्सपर्ट की राय?

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत डॉलर और यूएस-चीन व्यापार सौदे की उम्मीदों से आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह हैल्दी करेक्शन है, न कि लंबी गिरावट।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वैश्विक अनिश्चितताओं और केंद्रीय बैंक खरीदारी से मध्यम अवधि में ऊपर की ओर रुझान रहेगा। उनका अनुमान है कि सोना-चांदी की कीमतें गिरकर 1.15 लाख रुपए के आसपास आ सकती हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST Raid: जीएसटी टीम ने मारा छापा, कारोबारियों ने किया विरोध, जमकर हंगामा
Next Article Canada News: कनाडा में पंजाब के मशहूर सिंगर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.