Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन पर पूर्व CM कैप्टन का बड़ा बयान, ‘नवजोत सिद्धू तो फाइलें क्लियर नहीं कर पाए’
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

Punjab News: पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन पर पूर्व CM कैप्टन का बड़ा बयान, ‘नवजोत सिद्धू तो फाइलें क्लियर नहीं कर पाए’

Mahabir
Last updated: October 30, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: Captain Amarinder Singh Slams Rahul Gandhi And Navjot Sidhu – पंजाब में उपचुनाव के ठीक पहले पूूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा सियासी बयान दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए मैं बहुत देर बाद बाहर आया हूं। मेरी फिजिकल प्रॉब्लम चल रही थी।

Contents
  • भाजपा के प्रति नजरिया बदला है
  • सिद्धू से तो फाइल नहीं क्लियर हो पाती
  • अकाली-भाजपा गठबंधन पर बड़ा बयान
  • मोदी का हर तरफ डंका बज रहा
  • कैप्टन बोले – मजीठिया की गिरफ्तारी गलत

कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि फौज की नौकरी के दौरान मुझे रीढ़ में चोट लग गई थी, इसका इलाज चल रहा था। अब मैं ठीक होकर मैदान में आ गया हूं। अब फतेह करके ही छोड़ेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 2027 में पंजाब विधानसभा का इलेक्शन तो दूर है। इससे पहले ही माहौल गर्म हो जाएगा। हम खुलकर भाजपा की मदद करेंगे।

Navjot Singh Sidhu
Navjot Singh Sidhu

भाजपा के प्रति नजरिया बदला है

कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि लोगों का भाजपा के प्रति नजरिया बदला है। इसका हमें आने वाले समय में फायदा मिलेगा। राहुल गांधी के PM मोदी के डांस करने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि राहुल गांधी को समझ ही नहीं है। क्या बोलते हैं उसे नहीं पता। आपने देखा भारत के किसी प्राइम मिनिस्टर को डांस करते। डांस तो ट्रंप करता है।

सिद्धू से तो फाइल नहीं क्लियर हो पाती

कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि- नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) मेरी सरकार में मिनिस्टर रहा। तीन पोर्टफोलियो देखता रहा, लेकिन 7-7 दिन उससे फाइलें क्लियर नहीं होती थीं। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग (Raja Warring) पर कहा कि वो क्या करतूत करता है, उसे देखना चाहिए।

Sukhbir Singh Badal
Sukhbir Singh Badal

अकाली-भाजपा गठबंधन पर बड़ा बयान

वहीं, साल 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अकाली दल (Akali Dal) और भाजपा (BJP) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि समझौते तो होते हैं, लेकिन ऐसे फैसले राष्ट्रीय इकाई (नेशनल बॉडी) लेती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

कैप्टन (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि गठबंधन पर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही करता है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह का माहौल इस समय बन रहा है और बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, हो सकता है कि हमें किसी गठबंधन की ज़रूरत ही न पड़े।

PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

मोदी का हर तरफ डंका बज रहा

कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जितनी तरक्की भाजपा के शासनकाल में हुई है, उतनी किसी अन्य सरकार के समय नहीं हुई। देश की प्रगति के लिए भाजपा की सरकार ज़रूरी है।

कैप्टन (Captain Amarinder Singh) ने कहा, “मोदी का हर तरफ डंका बज रहा है। भारत की जीडीपी चीन से आगे निकल चुकी है। देश की तरक्की के लिए जरूरी है कि भाजपा की सरकार बनी रहे।” तरनतारन उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है क्योंकि वे वहां नहीं गए हैं।

Bikram Singh Majithia
Bikram Singh Majithia

कैप्टन बोले – मजीठिया की गिरफ्तारी गलत

बिक्रम मजीठिया (Bikram Singh Majithia) से जुड़े मामले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि इस मामले की जांच हरप्रीत सिंह सिद्धू (Harpreet Singh Sidhu) ने की थी, जिसकी बंद रिपोर्ट माननीय हाईकोर्ट में जमा कराई जा चुकी थी।

ऐसे में दोबारा जांच करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, “बिक्रम मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है कि मैं उसका पक्ष लूं, लेकिन हमारे देश में हर काम कानून के दायरे में रहकर होना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिस तरह मजीठिया मामले में दोबारा जांच के आदेश दिए हैं, वह पूरी तरह गलत है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Mumbai: क्लास में 20 बच्चों को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, स्पेशल कमांडो ने घेर ली बिल्डिंग
Next Article Haryana News: हरियाणा सरकार किसानों के हित में लगातार उठा रही बड़े कदम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

By Mahabir
राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.