Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Bogus Billing Scam: जीएसटी टीम ने मारा छापा, स्क्रैप कारोबारी की 50 फर्जी फर्मों का खुलासा, 115 करोड़ की फर्जी बिलिंग पकड़ी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

GST Bogus Billing Scam: जीएसटी टीम ने मारा छापा, स्क्रैप कारोबारी की 50 फर्जी फर्मों का खुलासा, 115 करोड़ की फर्जी बिलिंग पकड़ी

Mahabir
Last updated: October 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुरादाबाद। GST Bogus Billing Scam News Update: देशभर में जीएसटी की चोरी और टैक्स स्कैम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब समेत देश के कई राज्यों में इसके कई बड़े गिरोह काम कर रहे हैं। फर्जी फर्मों के सहारे इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का खेल चल रहा है। जीएसटी की टीम ने 122 फर्मों में 50 फर्जी फर्मों की जांच पूरी करते हुए बड़ा खुलासा किया है। फर्जी फर्मों का 115 करोड़ का टर्नओवर सामने आया है। जिसमें करीब 20 करोड़ की जीएसटी चोरी सामने पकड़ी गई है।

Contents
  • दो ट्रक लोहे का स्क्रैप पकड़ा
  • 50 फर्मों में 115 करोड़ का टर्नओवर
  • 20 करोड़ की जीएसटी चोरी

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab), नोएडा (Noida) और दिल्ली (Delhi) समेत कई हिस्सों में जीएसटी (GST) चोरी को लेकर एक गिरोह काम कर रहा है। यूपी (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Muradabad) में जीएसटी (GST) टीम ने छापा मारकर बड़े खुलासे किए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दो से तीन दिन में सभी फर्मों का चिट्ठा जांच में सामने आ जाएगा। जीएसटी में बड़े स्तर पर चोरी का मामला सामने आने से हलचल मची हुई हुई।

Scrap load truck GST Raid
Scrap load truck GST Raid

दो ट्रक लोहे का स्क्रैप पकड़ा

जीएसटी विभाग (GST Department) की ओर से इस मामले में मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, जीएसटी चोरी के मामले में निर्देश मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मुरादाबाद में 24 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर ले जाते समय दो ट्रक लोहे का स्क्रैप जीएसटी विभाग ने उमरी चौराहे पर पकड़ा था।

जीएसटी जांच में पता कि चला लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी प्रवीण श्रीवास्तव के फर्जी किराएनामे व बिजली के बिल के आधार पर अंकित कुमार नामक शख्स ने एके इंटरप्राइजेज नाम से फर्म दिखाई। फर्म में दर्ज नंबरों की जांच में मंगलवार को एक मोबाइल नंबर से 60 और अगले दिन दूसरे मोबाइल नंबर से 62 फर्म मिलीं। इस तरह एक ही शख्स के पंजीकरण में दर्ज दो नंबरों से देश भर में 122 फर्जी फर्म सामने आ चुकी हैं।

GST Fraud
GST Fraud

50 फर्मों में 115 करोड़ का टर्नओवर

विशेष अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को 50 फर्मों का रिकार्ड खंगाला। 50 फर्मों में 115 करोड़ का टर्नओवर देखकर जीएसटी के अधिकारी भी हैरान हैं कि इतने बड़े स्तर पर सरकार को चूना लगाया गया है। इसमें करीब 20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की बात सामने आई है। अभी 72 फर्मों का डाटा निकलना बाकी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह आंकड़ा 200 करोड़ के पार जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस केस में भी आईटीसी के नाम पर खेल दिख रहा। इनपुट टैक्स क्रेडिट में फर्जी फर्मों के माध्यम से धोखाधड़ी की गई है। इसमें सामान या सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति के बिना ही सिर्फ कागजों पर लेनदेन दिखाया जाता है यानी माल किसी से लिया नहीं। लेकिन, कागजों में लेन-देन करके आइटीसी खड़ी कर दी।

20 करोड़ की जीएसटी चोरी

इसमें एक तरह से तो अधिक माल दिखाकर आईटीसी को समायोजित कर दिया जाता है। दूसरे पर आईटीसी क्लेम करके विभाग से खाते में ट्रांसफर करा दी जाती है। अपर आयुक्त ग्रेड टू विशेष अनुसंधान शाखा आरए सेठ के अनुसार, इस धोखाधड़ी का उद्देश्य फर्जीवाड़ा कर सरकार से आईटीसी का दावा करना और कर चोरी करना है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Accident News: पंजाब में ट्रक और बस की भयानक टक्कर, दो की मौत और कई घायल
Next Article Electricity Rate Increased: लोगों को लगा महंगाई का बड़ा झटका, बिजली की दरों में हुई भारी बढ़ोतरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.