Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar GST Raid: जालंधर में GST रेड के दौरान अग्रवाल ढाबे में मिला 3 करोड़ कैश, इसी ढाबे के मालिक ने MLA और महिला अफसर पर 10 लाख वसूली का लगाया था आरोप
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar GST Raid: जालंधर में GST रेड के दौरान अग्रवाल ढाबे में मिला 3 करोड़ कैश, इसी ढाबे के मालिक ने MLA और महिला अफसर पर 10 लाख वसूली का लगाया था आरोप

Mahabir
Last updated: November 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar GST Raid Aggarwal Dhaba News Update: जालंधर के कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे (Aggarwal Dhaba) पर छापेमारी के दौरान करीब 3 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है। इस ढाबे को कुछ साल पहले शहर के एक नामी रिएल एस्टेट कारोबारी ने खरीदा था। कुछ महीने पहले जालंधर के एक विधायक और एक महिला अफसर पर इस ढाबे के मालिक ने 10 लाख रुपए देने की शिकायत भी विजीलैंस से की थी।

Contents
  • 3 करोड़ कैश की जानकारी
  • निगम अफसर के साथ रिश्तेदारी

जालंधर (Jalandhar) में कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे (Aggarwal Dhaba) पर सेंट्रल GST विभाग की टीम ने छापा मारा। सैंट्रल GST की टीम ढाबे और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों में टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, ढाबा संचालक पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का संदेह था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

Aggarwal Vaishno Dhaba
Aggarwal Vaishno Dhaba

3 करोड़ कैश की जानकारी

सैंट्रल जीएसटी (GST) के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत राय के नेतृत्व में टीम ने ढाबे और मालिक के निवास स्थान पर भी छापेमारी की। जांच के दौरान तीन करोड़ रुपए से अधिक नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी विभाग द्वारा जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में टैक्स चोरी से संबंधित कई गड़बड़ियां सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सैंट्रल GST की छापेमारी के दौरान बाहर आए विभागीय अधिकारी ने बताया कि मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है और रिकॉर्ड में काफी अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी पूरी जांच के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया को देंगे।

GST Scam
GST Scam

निगम अफसर के साथ रिश्तेदारी

सैंट्रल जीएसटी टीम की छापेमारी जारी है। इससे बड़ा खुलासा हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि ढाबा मालिक बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहा था। ढाबे के मालिक का मुख्य काम रिएल एस्टेट और बिल्डर्स का है। इसमें नगर निगम के एक अफसर की ढाबा मालिक के साथ रिश्तेदारी बताई जा रही है।

आपको बता दें कि अग्रवाल ढाबा की तीन इमारतें एक साथ जोड़ी गई हैं। जिस पर नगर निगम ने नोटिस दिया। इसके बाद अग्रवाल ढाबे की इमारत पर निगम ने कार्रवाई भी की थी। इसके बाद विजीलैंस ने कार्रवाई की। विजीलैंस ने करप्शन केस में एक विधायक और एक महिला अफसर को उठाया। इसके बाद ढाबे के मालिक ने विधायक और अफसर के खिलाफ विजीलैंस में गवाही दी थी कि उससे इमारत बनाने के लिए 10 लाख रुपए की वसूली की गई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article ChatGPT: दुनियाभर में चैटजीपीटी और X डाउन, वेबसाइट डाउनडिटेक्टर भी हुआ ठप
Next Article Jalandhar: जालंधर में मेयर की ‘रणनीति’ के आगे कांग्रेस-भाजपा का हंगामा बेकार, मिनटों में पास हो गया करोड़ों का प्रस्ताव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.