Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar: जालंधर में मेयर की ‘रणनीति’ के आगे कांग्रेस-भाजपा का हंगामा बेकार, मिनटों में पास हो गया करोड़ों का प्रस्ताव
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar: जालंधर में मेयर की ‘रणनीति’ के आगे कांग्रेस-भाजपा का हंगामा बेकार, मिनटों में पास हो गया करोड़ों का प्रस्ताव

Mahabir
Last updated: November 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corporation House Meeting Today News Update: जालंधर नगर निगम की हाउस की मीटिंग पार्षदों की मामूली नोकझोंक के बीच शांतमय तरीके से हुई। इस दौरान मेयर वनीत धीर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एजैंडे के प्रस्ताव पर चर्चा से पहले शून्य काल शुरू किया। जिसमें कांग्रेस, भाजपा और विरोधी दलों के पार्षदों समेत सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कई मुद्दे उठाए और अपने सुझाव दिए।

Contents
  • नगर निगम में करप्शन का मुद्दा
  • अवैध कब्जे पर कार्रवाई की मांग
  • रेडक्रास में निगम हाउस की बैठक Live
  • इंजीनियरों के मुद्दा उठाया
  • मेयर ने जांच के दिए आदेश

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) की हाउस की मीटिंग आज रेडक्रास भवन में हुई। हाउस की मीटिंग से पहले भाजपा नेताओं और पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की सरकार और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रेडक्रास भवन के बाहर भाजपा नेताओं ने धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बावजूद रेडक्रास भवन के अंदर हाउस की मीटिंग शांत माहौल में संपन हुआ।

जालंधर में मेयर की 'रणनीति' के आगे कांग्रेस-भाजपा का हंगामा बेकार, मिनटों में पास हो गया करोड़ों का प्रस्ताव
जालंधर में मेयर की ‘रणनीति’ के आगे कांग्रेस-भाजपा का हंगामा बेकार, मिनटों में पास हो गया करोड़ों का प्रस्ताव

नगर निगम में करप्शन का मुद्दा

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir), सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और निगम कमिश्नर संदीप ऋषि समेत सभी पार्षदों ने हाउस की मीटिंग शुरू करने से पहले दिवंगत आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद मेयर वनीत धीर ने हाउस की कार्यवाही शुरू की। सबसे पहले उन्होंने पार्षदों को अपने विचार और मुद्दे रखने के लिए पूरा मौका दिया।

कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद पवन कुमार, बलराज ठाकुर समेत सभी पार्षदों ने नगर निगम में करप्शन का मुद्दा उठाया। पवन कुमार ने कहा कि निगम द्वारा खरीदी गई नई गाड़ियों का ब्य़ोरा दिया जाए। जबकि तरसेम लखोत्रा ने पुरानी गाड़ियों का ब्यौरा मांगा। कांग्रेस की पार्षद डा. जसलीन सेठी और उमा बेरी ने आरोप लगाया कि मेयर और निगम अफसर कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में कामों को लेकर भेदभाव कर रहे हैं।

जालंधर में मेयर की 'रणनीति' के आगे कांग्रेस-भाजपा का हंगामा बेकार, मिनटों में पास हो गया करोड़ों का प्रस्ताव
जालंधर में मेयर की ‘रणनीति’ के आगे कांग्रेस-भाजपा का हंगामा बेकार, मिनटों में पास हो गया करोड़ों का प्रस्ताव

अवैध कब्जे पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के पार्षद गुरविंदरपाल सिंह बंटी ने पार्क की जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में 3 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। कई बार शिकायत की है, लेकिन नगर निगम अवैध कब्जा नहीं छुड़ाना चाहता है। इसके साथ उन्होंने मेयर से पूछा कि सुपर सैक्शन मशीन का गार कहां फेंका जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

भाजपा पार्षद दल के नेता मंजीत सिंह टीटू ने सीधे तौर पर मेयर वनीत धीर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे एजैंडे में 62-62 हो गया है। दरअसल मेयर वनीत धीर का वार्ड नंबर-62 है, जिसमें 17 कामों का प्रस्ताव रखा गया। मंजीत सिंह टीटू और भाजपा पार्षद राजीव ढींगरा ने कहा कि पूरे एजेंडे में सिर्फ वार्ड-62 को तरजीह दी गई है। जबकि भाजपा के पार्षदों के वार्ड में कोई भी काम का प्रस्ताव नहीं किया गया है।

रेडक्रास में निगम हाउस की बैठक Live

इंजीनियरों के मुद्दा उठाया

मंजीत सिंह टीटू ने नगर निगम में इंजीनियरों द्वारा अपने रिश्तेदारों के नाम पर लिए जा रहे ठेके और उसके हो रहे करप्शन का मुद्दा उठाया। टीटू ने कहा कि कुछ जेई और एसडीओ अपने रिश्तेदारों के नाम से नगर निगम का ठेका ले रहे हैं। इसमें निगम के कुछ वरिष्ठ अफसर मिले हुए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। मेयर ने कहा कि एक फर्म के सभी काम को रद्द कर दिया गया है।

रेडक्रास भवन के बाहर हंगामा करते भाजपा नेता
रेडक्रास भवन के बाहर हंगामा करते भाजपा नेता

मेयर ने जांच के दिए आदेश

इस दौरान कई पार्षदों ने सड़क निर्माण, पार्कों के रखरखाव, सीवरेज सफाई के कामों में धांधली का मुद्दा उठाया। जिसपर मेयर वनीत धीर ने जांच के आदेश दिए। मेयर ने कहा है कि विजय कुंदन सोसाइटी, सन स्टार कंपनी समेत उन सोसाइटियों और ठेकेदारों के कामों की जांच होगी, जो काम में देरी कर रहे हैं या फिर उनके काम की गुणवत्ता ठीक नहीं है।

इसके बाद मेयर वनीत धीर ने एजैंडा पढ़ने को कहा। एजैंडे में स्पोर्ट्स हब में हुए कार्यक्रम के दौरान करीब 1.75 करोड़ की राशि पर विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने इस प्रस्ताव पर विरोध जताया, लेकिन हाउस में इसे पास कर दिया गया। इसके साथ ही सभी प्रस्ताव पारित कर दिए गए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar GST Raid: जालंधर में GST रेड के दौरान अग्रवाल ढाबे में मिला 3 करोड़ कैश, इसी ढाबे के मालिक ने MLA और महिला अफसर पर 10 लाख वसूली का लगाया था आरोप
Next Article Punjab: मुख्यमंत्री ने उत्तरी ज़ोनल काउंसिल की बैठक के दौरान पंजाब के मुद्दों की ज़ोरदार की वकालत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.