Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Maruti Suzuki WagonR: Maruti WagonR ने रचा इतिहास, 35 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Maruti Suzuki WagonR: Maruti WagonR ने रचा इतिहास, 35 लाख यूनिट उत्पादन का आंकड़ा पार

Mahabir
Last updated: December 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki WagonR: देश की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय हैचबैक कारों में शुमार Maruti Suzuki WagonR ने भारत में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। कंपनी ने बताया है कि WagonR का कुल उत्पादन अब 35 लाख (3.5 मिलियन) यूनिट के आंकड़े को पार कर चुका है। यह उपलब्धि भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास में WagonR की मजबूत पकड़ और ग्राहकों के अटूट भरोसे को दर्शाती है।

Contents
  • Maruti WagonR का 1999 से आज तक का सफर
  • Maruti WagonR का सफर
  • भारत से दुनिया तक मौजूदगी
  • मल्टी-फ्यूल और ट्रांसमिशन विकल्प
  • प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी
  • भारत में मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क
  • कंपनी का बयान

Maruti WagonR का 1999 से आज तक का सफर

WagonR को भारत में दिसंबर 1999 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद हर कुछ सालों में मॉडल ने खुद को समय और नियमों के मुताबिक ढाला। इसे साल 2004 में Duo LPG, 2010 में दूसरी जनरेशन और CNG वेरिएंट, 2015 में ऑटो गियर शिफ्ट, ड्यूल एयरबैग और ABS, 2017 में VXi+ वेरिएंट, 2019 में तीसरी जनरेशन लॉन्ट और 2022 में माइनर मॉडल बदलाव हुए है।

यह भी पढ़ें: रिची ट्रैवल पर ED ने मारा छापा, लाखों रुपए लेकर डंकी रूट से भेजते थे अमेरिका

अब तक WagonR तीन जनरेशन में आ चुकी है और बॉडी फॉर्मेट को बनाए रखते हुए फीचर्स व कंप्लायंस में लगातार अपडेट होती रही है।

Maruti WagonR का सफर

  • 1999- भारत में WagonR लॉन्च हुई
  • 2004- WagonR में Duo LPG वेरिएंट पेश किया गया
  • 2010- WagonR की दूसरी जनरेशन लॉन्च हुई
  • 2010- WagonR का CNG वेरिएंट पेश किया गया
  • 2015- WagonR में ऑटो गियर शिफ्ट, ड्यूल एयरबैग और ABS मिला
  • 2017- WagonR का VXi+ वेरिएंट लॉन्च किया गया
  • 2019- WagonR की तीसरी जनरेशन लॉन्च हुई
  • 2022- WagonR में मामूली मॉडल बदलाव किया गया

भारत से दुनिया तक मौजूदगी

WagonR की शुरुआत सितंबर 1993 में जापान से हुई थी। भारत में लॉन्च के बाद इसका दायरा लगातार बढ़ता गया और आज यह 75 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। अगस्त 2025 तक दुनियाभर में WagonR की कुल बिक्री 1 करोड़ यूनिट तक पहुंच चुकी है, जिसमें लगभग एक-तिहाई योगदान भारत का है।

घरेलू बाजार में यह कार चार वित्तीय वर्षों तक भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है, जो इसकी लोकप्रियता और भरोसे को दर्शाता है।

मल्टी-फ्यूल और ट्रांसमिशन विकल्प

WagonR की सफलता में इसके अलग-अलग फ्यूल और ट्रांसमिशन विकल्पों की बड़ी भूमिका रही है। LPG, CNG और ऑटो गियर शिफ्ट (2015) विकल्पों ने इसे एंट्री-लेवल खरीदारों के लिए और भी आसान बनाया।

सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार समय के साथ आगे बढ़ी है। ड्यूल एयरबैग और ABS के बाद अब छह एयरबैग स्टैंडर्ड, ABS with EBD और ESP सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं।

प्लेटफॉर्म और टेक्नोलॉजी

WagonR पांचवीं जनरेशन HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो वजन प्रबंधन, स्ट्रक्चरल मजबूती और प्रोडक्शन एफिशिएंसी में मदद करता है। इन्फोटेनमेंट के लिए इसमें 7-इंच (17.78 सेमी) SmartPlay Studio टचस्क्रीन, Apple CarPlay, Android Auto™, ब्लूटूथ और वॉयस कमांड सपोर्ट दिया गया है।

भारत में मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क

भारत में WagonR का उत्पादन हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर प्लांट्स में होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका निर्माण जापान, हंगरी और इंडोनेशिया में भी किया जाता है, जिससे सप्लाई और ग्लोबल डिमांड को संतुलित रखा जा सके।

कंपनी का बयान

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एक प्रोडक्शन माइलस्टोन नहीं है, बल्कि पीढ़ियों से ग्राहकों के भरोसे और प्यार का प्रतीक है। 25 साल बाद भी किसी कार का इतना पसंद किया जाना दुर्लभ है।

WagonR ने अपनी मूल पहचान को बनाए रखते हुए समय-समय पर तकनीक और फीचर्स में बदलाव किया है। हम ग्राहकों के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं और आगे भी ‘Joy of Mobility’ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, पत्रकारों को जिंदा जलाने की कोशिश की, हिंदू युवक को जलाया
Next Article Punjab Weather Update: घने कोहरे की चपेट में पंजाब, विजिबिलिटी जीरो के कारण यातायात प्रभावित, जाने कब होगी बारिश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.