Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Epstein Sex Scandal: सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा, लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे बड़े-बड़े नेता और बिजनेसमैन, देखें तस्वीरें
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Epstein Sex Scandal: सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल का खुलासा, लड़कियों के साथ हॉट-टब में नहाते दिखे बड़े-बड़े नेता और बिजनेसमैन, देखें तस्वीरें

Mahabir
Last updated: December 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमेरिका। Epstein Sex Scandal: अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने कुख्यात फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े बड़े सैक्स स्कैंडल का खुलासा हो गया है। सैक्स स्कैंडल से जुड़ी करीब तीन लाख दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए। इन दस्तावेजों में 3,500 से अधिक फाइलें शामिल हैं, जिनका कुल आकार लगभग 2.5 जीबी से अधिक बताया जा रहा है। इनमें तस्वीरें, ई-मेल, यात्रा रिकॉर्ड और अन्य कानूनी दस्तावेज शामिल हैं।

Contents
  • नग्न लड़कियों के साथ पूल में नहाते थे बिल क्लिंटन
  • कुछ फाइलें फिलहाल सार्वजनिक नहीं की
  • कितना बड़ा होगा असर?
  • जेफ्री एपस्टीन का मामला

इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि इनमें अमेरिका (US) और ब्रिटेन सहित कई देशों की जानी-मानी हस्तियों की तस्वीरें और नाम सामने आए हैं। जिन प्रमुख लोगों की तस्वीरें दस्तावेजों में बताई जा रही हैं, उनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पॉप स्टार माइकल जैक्सन, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू, ओप्रा विन्फ्रे, हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी और क्रिस टकर, अरबपति कारोबारी रिचर्ड ब्रैनसन समेत अन्य नाम शामिल हैं।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal

नग्न लड़कियों के साथ पूल में नहाते थे बिल क्लिंटन

कुछ तस्वीरों में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को लड़कियों के साथ पार्टी करते और स्विमिंग पूल के पास समय बिताते हुए दिखाया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये तस्वीरें कब और कहां ली गई थीं। जस्टिस डिपार्टमेंट ने भी यह साफ किया है कि दस्तावेजों में किसी का नाम या तस्वीर होना अपने आप में किसी अपराध का प्रमाण नहीं है।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal

जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, पहले चरण में चार सेट में दस्तावेज जारी किए गए, जबकि कुछ घंटे बाद पांचवां सेट सार्वजनिक किया गया। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण इन्हें चरणबद्ध तरीके से जारी किया गया है।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal

कुछ फाइलें फिलहाल सार्वजनिक नहीं की

विभाग ने यह भी बताया कि कुछ फाइलें फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं, क्योंकि वे अभी जारी जांच से जुड़ी हैं या राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कारणों के चलते रोकी गई हैं। इन दस्तावेजों को भविष्य में जारी किया जाएगा या नहीं, इस पर कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई गई है।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal

इन दस्तावेजों को जारी करने की प्रक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश के बाद शुरू हुई थी। 18 नवंबर को ट्रम्प ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया था। 19 दिसंबर को यह समयसीमा पूरी हुई, जिसके बाद यह बड़ा खुलासा सामने आया। ट्रम्प प्रशासन का कहना है कि इस कदम का मकसद पारदर्शिता सुनिश्चित करना और यह स्पष्ट करना है कि कानून के सामने कोई भी व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो, जवाबदेही से बच नहीं सकता।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal

कितना बड़ा होगा असर?

फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि इन खुलासों का असर कितना बड़ा होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कई दस्तावेज और तस्वीरें पहले भी अलग-अलग मौकों पर सार्वजनिक हो चुकी हैं। इसके अलावा, दस्तावेजों की भारी संख्या के कारण उन्हें पूरी तरह समझने और विश्लेषण करने में समय लगेगा।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक किसी दस्तावेज में सीधे तौर पर अपराध से जुड़ा ठोस सबूत सामने नहीं आता, तब तक केवल नाम या तस्वीरों के आधार पर किसी पर कार्रवाई होना मुश्किल है। वहीं, कुछ मानवाधिकार संगठनों ने मांग की है कि जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal

जेफ्री एपस्टीन का मामला

जेफ्री एपस्टीन एक प्रभावशाली फाइनेंसर था, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण समेत गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में उसकी मौत हो गई थी। आधिकारिक तौर पर उसकी मौत को आत्महत्या बताया गया था, हालांकि इस पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। एपस्टीन के कई प्रभावशाली लोगों से संबंधों को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal

अब दस्तावेजों के इस नए जखीरे के सामने आने से एक बार फिर यह मामला वैश्विक चर्चा के केंद्र में आ गया है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि इन दस्तावेजों से कौन-से नए तथ्य सामने आते हैं और क्या किसी कानूनी कार्रवाई की दिशा में ठोस कदम उठाए जाते हैं या नहीं। फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें इन खुलासों पर टिकी हुई हैं।

Epstein Sex Scandal
Epstein Sex Scandal
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट की एयरपोर्ट पर गुंडागर्दी, यात्री पर किया जानलेवा हमला
Next Article Panjab University: पंजाब में Exams हुए Postponed, जाने अब कब होंगे पेपर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.