Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: US Visa: भारत में रद्द हुए H-1B VISA अपॉइंटमेंट, अमेरिका जाने वाले लोगों की बढ़ी मुश्किलें
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

US Visa: भारत में रद्द हुए H-1B VISA अपॉइंटमेंट, अमेरिका जाने वाले लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Mahabir
Last updated: December 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। US Visa Appointment Cancellation:  भारत में अमेरिकी H-1B वीजा से जुड़े अपॉइंटमेंट बड़े पैमाने पर रद्द किए जाने की खबरों ने हजारों आवेदकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अचानक अपॉइंटमेंट रद्द होने और नई तिथियां मिलने में हो रही भारी देरी के कारण न सिर्फ भारत में आवेदन करने वाले पेशेवर प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि अमेरिका में इसका बड़ा असर पड़ा है।

Contents
  • वीजा स्टैम्पिंग अपॉइंटमेंट अचानक रद्द
  • भारत आने की योजना स्थगित
  • कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी
  • कड़ी हुई जांच और नई नीतियां
  • आवेदकों में बढ़ती चिंता

अमेरिका (US) में पहले से काम कर रहे भारतीय H-1B वीजा धारकों को भी अपनी यात्रा योजनाएं टालनी पड़ रही हैं। इस स्थिति ने आईटी और टेक सेक्टर में काम करने वाले भारतीयों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। इसे लेकर दोनों देशों ने एडवाइजी भी जारी की है।

US Visa
US Visa

वीजा स्टैम्पिंग अपॉइंटमेंट अचानक रद्द

जानकारी के अनुसार, भारत में कई अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में H-1B और H-4 वीजा स्टैम्पिंग अपॉइंटमेंट अचानक रद्द कर दिए गए हैं। जिन आवेदकों को पहले से तिथियां मिल चुकी थीं, उन्हें अब महीनों या फिर एक साल से ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक कई मामलों में नई अपॉइंटमेंट तिथियां 12 महीने बाद की दी जा रही हैं, जबकि कुछ आवेदकों को 2026 के मध्य या अंत तक की तारीखें मिली हैं। कुछ दुर्लभ मामलों में तो 2027 तक की तिथियां सामने आई हैं। इस देरी का सीधा असर उन भारतीय पेशेवरों पर पड़ रहा है, जो अमेरिका में काम करते हैं और वीजा रिन्यू कराने के लिए भारत आने की योजना बना रहे थे।

US VISA News
US VISA News

भारत आने की योजना स्थगित

खबर है कि अमेरिका में रह रहे कई भारतीय H-1B वीजा धारक अब अपना वीजा नवीनीकरण कराने के लिए भारत आने की योजना स्थगित कर रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर वे भारत आ गए और समय पर वीजा स्टैम्पिंग नहीं हो पाई, तो वे लंबे समय तक अमेरिका वापस नहीं लौट पाएंगे, जिससे उनकी नौकरी और करियर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल और गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली आव्रजन फर्मों ने कर्मचारियों को आंतरिक ज्ञापन भेजकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। इन ज्ञापनों में कहा गया है कि जो कर्मचारी पहले से अमेरिका में हैं, वे वीजा अपॉइंटमेंट के लिए अपने देश की यात्रा न करें, क्योंकि इसमें भारी देरी हो सकती है। कर्मचारियों को फिलहाल सभी गैर-जरूरी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है।

कंपनियों ने जारी की एडवाइजरी

अमेरिका की कई अन्य बड़ी टेक कंपनियों और बहुराष्ट्रीय संस्थानों ने भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की है। कंपनियों का कहना है कि मौजूदा हालात में वीजा स्टैम्पिंग एक अनिश्चित प्रक्रिया बन गई है और कर्मचारियों के लंबे समय तक अमेरिका से बाहर फंसने का जोखिम बढ़ गया है।

एक आईटी पेशेवर ने बताया कि वह एक नामी टेक कंपनी में काम करता है और वीजा रिन्यू कराने के लिए भारत आया था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उसे पता चला कि उसकी अपॉइंटमेंट दिसंबर से बढ़ाकर अप्रैल कर दी गई है, जिससे उसकी वापसी योजना पूरी तरह बिगड़ गई।

कड़ी हुई जांच और नई नीतियां

विशेषज्ञों के अनुसार, वीजा अपॉइंटमेंट में हो रही देरी का संबंध H-1B और H-4 आश्रित वीजा आवेदनों पर लागू की गई नई सोशल मीडिया जांच नीति से है। इस नीति के तहत आवेदकों की सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और संभावित खतरों से अमेरिका को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।

H1B Visa
H1B Visa

हालांकि, इस सख्त जांच प्रक्रिया का सीधा असर आवेदकों पर पड़ रहा है। कागजी कार्रवाई और सत्यापन में ज्यादा समय लगने के कारण दूतावासों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे अपॉइंटमेंट की उपलब्धता सीमित हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक प्रक्रिया को सरल नहीं किया जाता या अतिरिक्त संसाधन नहीं लगाए जाते, तब तक स्थिति में सुधार की संभावना कम है।

आवेदकों में बढ़ती चिंता

वीजा अपॉइंटमेंट रद्द होने और लंबे इंतजार ने आवेदकों में निराशा बढ़ा दी है। कई लोग अपने करियर, परिवार और भविष्य की योजनाओं को लेकर असमंजस में हैं।

कुछ छात्रों और पेशेवरों को नौकरी जॉइन करने या प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने में भी देरी का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, H-1B वीजा से जुड़ी यह स्थिति भारतीय पेशेवरों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है, जिसका समाधान फिलहाल दूर नजर आ रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: स्पा सैंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, 7 लड़कियों समेत कई गिरफ्तार
Next Article Jalandhar: जालंधर के न्यू गौतम नगर के पास काटी अवैध कालोनी, पानी-सीवरेज कनेक्शन भी जोड़ा, लोगों ने किया कड़ा विरोध
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.