Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सामाजिक न्याय की दिशा में मान सरकार का निर्णायक और ऐतिहासिक वर्ष- मंत्री डॉ. बलजीत कौर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: सामाजिक न्याय की दिशा में मान सरकार का निर्णायक और ऐतिहासिक वर्ष- मंत्री डॉ. बलजीत कौर

Mahabir
Last updated: December 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के लिए वर्ष 2025 सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारिता को मजबूत करने वाला एक ऐतिहासिक वर्ष रहा। यह बात कहते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस वर्ष के दौरान सरकार ने ऐसे ठोस और जन-पक्षीय कदम उठाए, जिनसे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की प्रक्रिया को नई दिशा मिली।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के दौरान पंजाब सरकार (Punjab Government) की सोच स्पष्ट रही कि सामाजिक न्याय कोई कागजी एजेंडा नहीं, बल्कि एक नैतिक फर्ज है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ाए कि कोई भी बच्चा, युवा या परिवार गरीबी, जाति या सामाजिक पिछड़ेपन के कारण अवसरों से वंचित न रहे। वर्ष 2025 में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम सामाजिक न्याय का सबसे मजबूत हथियार बनी। एस.सी. वर्ग के 2.62 लाख से अधिक विद्यार्थियों द्वारा आवेदन देना इस बात का प्रमाण है कि सरकारी स्कीमों पर भरोसा बढ़ा है।

Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur

245 करोड़ रुपये के बजट

245 करोड़ रुपये के बजट उपबंध से शिक्षा को गरीबी के बंधनों से मुक्त करने की कोशिश की गई। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि वर्ष 2025 में डॉ. बी. आर. अंबेडकर इंस्टीट्यूट का नवीनीकरण एक प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक कदम रहा। लगभग 30 वर्षों के बाद 147.49 लाख रुपये की लागत से पहली बार बड़े पैमाने पर निर्माण, मरम्मत और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया तथा नए कार्यों के लिए 91 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, जिससे इंस्टीट्यूट केवल इमारत नहीं, बल्कि अवसरों का केंद्र बना।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 ने अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए स्किल डेवलपमेंट और उद्यमी सोच को नया रास्ता दिया। अंबेडकर इंस्टीट्यूट में नए कोर्सों की शुरुआत से युवाओं को नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले बनाने की दिशा निर्धारित हुई। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में पिछड़ी श्रेणियों के लड़के और लड़कियों के लिए दो हॉस्टलों की मंजूरी से सरकार ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं, बल्कि सुरक्षित आवास भी उतना ही आवश्यक है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

वर्ष 2025 के दौरान आशीर्वाद स्कीम हजारों परिवारों के लिए आशा की किरण बनी। 38,000 से अधिक लाभाथियों तक सहायता पहुंचाकर सरकार ने स्पष्ट किया कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि समाज की ताकत हैं। राज्य के विकास बजट से 13,987 करोड़ रुपये अनुसूचित जातियों की भलाई के लिए आरक्षित रखना वर्ष 2025 की सबसे बड़ी नीतिगत उपलब्धि रही। यह राशि सामाजिक एवं आर्थिक विकास को हकीकत बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में मनाया क्रिसमस
Next Article Punjab News: जन-हितैषी नीतियों से प्लॉट धारकों एवं उद्योगों को मिली बड़ी राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.