Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जागो मेयर जागो- Ex MLA राजिंदर बेरी के साथ कांग्रेसियों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जागो मेयर जागो- Ex MLA राजिंदर बेरी के साथ कांग्रेसियों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Mahabir
Last updated: December 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आज कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान राजिंदर बेरी और वर्करों ने नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि और मेयर वनीत धीर के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं और वर्करों ने शहर समेत लद्देवाली फ्लोई ओवर की बंद बड़ी लाइटों को जलाने के लिए मोमबत्ती जलाकर कर विरोध प्रदर्शन किया।

Contents
  • तीन महीने से बंद है लाइटें
  • पत्थर हटाने पर बेरी की तारीफ

जालंधर (Jalandhar) कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने कहा कि मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और नगर निगम के अफसर सो रहे हैं, जिन्हें जगाने के लिए मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक सिग्नल, स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, जिससे शहर का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में रहता है।

Rajinder Beri
Rajinder Beri

तीन महीने से बंद है लाइटें

राजिंदर बेरी ने कहा कि लद्देवाली फ्लाई ओवर पर लगी लाइटें आज तक नहीं जली। जिसके लिए आज कांग्रेसी नेताओं और वर्करों के साथ मोमबत्ती जलाकर मेयर को जगाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि मेयर और कमिश्नर शहर की लाइटें नहीं जलवा पा रहे हैं, ये विकास क्या करेंगे?

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

राजिंगर बेरी ने कहा कि आमआदमी पार्टी, जो पिछली कांग्रेस सरकार के समय हुए कामों की सुध लेने में नाकाम रही है। लद्देवाली फ्लाई ओवर की लाइटें जो पिछले 3 महीने से बंद हैं, उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है। लोग उनसे नए काम की क्या उम्मीद करेंगे, वे तो अपने किए काम की भी सुध नहीं ले रहे हैं।

Jalandhar Congress Protest
Jalandhar Congress Protest

पत्थर हटाने पर बेरी की तारीफ

राजिंदर बेरी ने कहा कि इस फ्लाईओवर पर दूसरे दिन जो काम हुआ, उसकी आज मौजूद सभी लोगों ने भी बहुत तारीफ की। पत्थर हटाने से आस-पास के इलाके के लोगों को राहत मिली है। राजिंदर बेरी ने कहा कि अगर मौजूदा सरकार ने जल्द ही तारों और लाइटों की इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो इस काम को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर रणजीत सिंह मार्केट कमेटी प्रेसिडेंट, कुलविंदर कुमार, अरजिंदर सिंह प्रेसिडेंट गुलमर्ग एवेन्यू, गुरमीत चंद दुग्गल कोट राम दास, जतिंदर जोनी कोट राम दास, हरप्रीत हैप्पी पटेल नगर, सुखविंदर सुची गांव, तिलक राज, अश्वनी शर्मा करोल बाग, किशोरी लाल, हुसन लाल मोती बाग, राजू पहलवान बेअंत नगर, बेअंत सिंह पहलवान ओल्ड बेअंत नगर, हरि दास कोट राम दास, रविंदर लाडी करोल बाग, राजिंदर सहगल, राजेश जिंदल, हरजोध सिंह जोधा मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब में इस नगर निगम के MTP के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, CVO के साथ स्टेट विजीलैंस ने शुरू की जांच
Next Article Bogus Billing Scam: फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, मशहूर कारोबारी के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, 17.16 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.