Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: पंजाब में इस नगर निगम के MTP के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, CVO के साथ स्टेट विजीलैंस ने शुरू की जांच
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: पंजाब में इस नगर निगम के MTP के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी, CVO के साथ स्टेट विजीलैंस ने शुरू की जांच

Mahabir
Last updated: December 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर/जालंधर। Punjab Amritsar MTP Notice Issue: पंजाब के अमृतसर के एक एमटीपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इस एमटीपी के खिलाफ पंजाब विजीलैंस ब्यूरो और स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर (CVO) की टीम ने कार्रवाई शुरू की है।

Contents
  • डायरेक्टर से शिकायत के बाद जांच
  • सीवीओ से की मुलाकात
  • इन इलाकों में अवैध निर्माण

अमृतसर नगर निगम (Amritsar Municipal Corporation) के एमटीपी नरिंदर कुमार (MTP Narinder Kumar) के खिलाफ एक पुराने मामले में जहां पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने जांच फिर से खोल दी है, वहीं जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट की शिकायत पर स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर ने नया आदेश जारी किया है।

Punjab Vigilance Bureau
Punjab Vigilance Bureau

डायरेक्टर से शिकायत के बाद जांच

पंजाब (Punjab) के स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर (Director Local Government Department Punjab) के आदेश पर चीफ विजीलैंस अफसर (CVO) कुलविंदर सिंह और उनकी टीम ने एमटीपी नरिंदर कुमार के खिलाफ जांच तेज कर दी है। आरोप है कि एमटीपी नरिंदर कुमार पिछले कई साल से अमृतसर में नौकरी कर रहे हैं और अवैध कालोनियों और निर्माणों को बढ़ावा दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर से एमटीपी नरिंदर कुमार के खिलाफ तथ्यों और सबूतों के साथ शिकायत की थी। इस शिकायत पर एमटीपी को कई बार नोटिस जारी हुआ। लेकिन एमटीपी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

Municipal Corporation Amritsar
Municipal Corporation Amritsar

सीवीओ से की मुलाकात

इसके बाद 24 दिसंबर यानि आज आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने चीफ विलीजैंस अफसर कुलविंदर सिंह और और विजीलैंस अफसर से चंडीगढ़ में जाकर फिर मुलाकात की और जांच की प्रगति रिपोर्ट हासिल की। करणप्रीत सिंह के मुताबिक सीवीओ ने एमटीपी नरिंदर कुमार को तलब किया है।

आऱटीआई एक्टिविस्ट द्वारा की गई शिकायत में एमटीपी नरिंदर कुमार पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अमृतसर में बिल्डिंग 32 कैनेडिएन एवेन्यू को सील करने के बाद दोबारा खोला दिया। जबकि जिन कमियों को बताकर इस इमारत को सील किया गया था, वह कमी दूर नहीं है। इस इमारत को खोलने के लिए मोटा खेल किया गया।

Illegal Colony Amritsar
Illegal Colony Amritsar

इन इलाकों में अवैध निर्माण

इसी तरह एमटीपी नरदिंर कुमार पर आरोप है कि नावल्टी रोड, वीर एंक्लेव नजदीक मेडिसिटी अस्पताल जोकि रामबाग पुरातत्व विभाग के अधीन आते हैं, वहीं कई कामर्शियल इमारतें बनने दी गई। इसके अलावा माल रोड पर टीएमबी वाली बिल्डिंग को भी गलत तरीके से बनवाया।  जबकि इस इलाके में कोई निर्माण नहीं हो सकता है। इन शिकायतों पर एमटीपी नरिंदर कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

करणप्रीत के मुताबिक एक पुराने मामले में भी एमटीपी नरिंदर कुमार के खिलाफ पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भी जांच फिर से शुरू कर दी है। जिससे आने वाले दिनों में एमटीपी पर बड़ी कार्रवाई होने वाली है। उधर, डेली संवाद की टीम ने इस संबंध में एमटीपी नरिंदर कुमार का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अगर एमटीपी नरिंदर कुमार अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो WhatsApp 9888190945 पर फोन या मैसेज कर सकते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: वित्त मंत्री ने बैंकों के लिए पेंशनर सेवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन को पूरा करने की समय-सीमा की निर्धारित
Next Article Jalandhar News: जागो मेयर जागो- Ex MLA राजिंदर बेरी के साथ कांग्रेसियों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.