Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Changes From 1 January: 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Changes From 1 January: 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा बड़ा असर

Mahabir
Last updated: December 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Changes From 1 January: साल 2025 अब जल्द ही खत्म होने वाला है जिसके बाद नया साल शुरू हो जाएगा। नए साल शुरू होने के बाद कई बदलाव भी किए जाएंगे जिससे आम लोगों की जिंदगी पर काफी असर पड़ेगा।

बता दे कि ये बदलाव बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया और किसानों की योजनाओं तक फैले हुए हैं। नए साल के पहले दिन से लागू होने वाले ये नियम न केवल आपके बजट को प्रभावित करेंगे बल्कि आपकी डिजिटल सुरक्षा को भी मजबूत करेंगे।

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

इन बदलावों का असर सीधे आम आदमी की जेब, सुविधा और भविष्य की योजना पर पड़ेगा। किसान हों, नौकरीपेशा लोग हों, बुजुर्ग पेंशनर हों या फिर मिडिल क्लास परिवार, हर किसी के लिए यह जानना जरूरी है कि 1 जनवरी 2026 से क्या क्या बदलने वाला है ताकि समय रहते सही कदम उठाया जा सके।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

राशन कार्य से जुड़े नियम- 2026 से राशन कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया और आसान की जा रही है। अब राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू हो चुकी है। इससे खासकर ग्रामीण इलाकों और किसानों को राहत मिलेगी। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे और लोगों को घर बैठे सुविधा मिलेगा।

किसानों के लिए बड़े बदलाव- नए साल में किसानों से जुड़े कई अहम नियम लागू होंगे। कई राज्यों में किसान आईडी जरूरी कर दी गई है। अगर किसान आईडी नहीं होगी तो पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त रुक सकती है। फसल बीमा योजना (PMFBY) में बड़ा बदलाव होगा।

Farmers
Farmers

बैंकिंग और टैक्स से जुड़े नियम- 2026 में बैंकिंग और इनकम टैक्स से जुड़े कई नियम बदल सकते हैं। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म में बदलाव किया जा सकता है। अब ज्यादा डेटा आधारित जानकारी देनी पड़ सकती है। क्रेडिट स्कोर अपडेट नियम, अप्रैल 2026 से क्रेडिट स्कोर सिर्फ 7 दिनों में अपडेट हो जाएगा, जबकि पहले इसमें 15 दिन लगते थे। SBI और अन्य बैंकों ने लोन की ब्याज दरों और एफडी रेट्स में बदलाव किया है।

सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस- साल 2026 में कई सरकारी स्कूलों में टैब के जरिए डिजिटल हाजिरी दर्ज की जाएगी। इससे शिक्षकों की उपस्थिति पर बेहतर निगरानी होगी और सिस्टम ज्यादा पारदर्शी बनेगा।

सोशल मीडिया से जुड़े नियम- नए साल में सोशल मीडिया को लेकर भी सख्ती बढ़ जाएगी। 16 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध या कड़ा ‘पेरेंटल कंट्रोल’ (माता-पिता की निगरानी) लागू हो सकता है। अब बिना उम्र सत्यापन (Age Verification) के सोशल मीडिया एक्सेस करना मुश्किल होगा।

Social Media Ban
Social Media

LPG गैस सिलेंडर की कीमतें- हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। दिसंबर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपये घटाए गए थे। 1 जनवरी 2026 से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती की उम्मीद है।

LPG Price
LPG Price

8वां वेतन आयोग- केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है। उम्मीद है कि 8 वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी। अगर घोषणा में देरी होती है, तब भी कर्मचारियों को पिछली तारीख से फायदा (एरियर) मिल सकता है।

CNG और PNG के दाम होंगे कम- 1 जनवरी 2026 से केंद्र सरकार द्वारा टैक्स व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। जोन सिस्टम में बदलाव के कारण CNG और PNG की कीमतें कम हो सकती हैं। इससे वाहन चलाने वालों और घरेलू गैस इस्तेमाल करने वालों को राहत मिलेगी।

रियल एस्टेट में निवेश होगा आसान- 1 जनवरी 2026 से REITs (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) को म्यूचुअल फंड द्वारा इक्विटी के रूप में माना जाएगा। इससे रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश बढ़ने की उम्मीद है। छोटे निवेशकों को भी फायदा मिलेगा।

पैन कार्ड–आधार लिंक जरूरी- 1 जनवरी 2026 तक अगर आपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। बैंक लेनदेन, इनकम टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय कामों में दिक्कत आ सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस के SSP को किया सस्पेंड
Next Article Jalandhar News: जालंधर में सवारियों से भरी रोडवेज बस और टिप्पर की भयानक टक्कर, मची चीख-पुकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.