Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसा मशहूर वकील, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती ने मांगे 40 लाख, पुलिस ने दबोचा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसा मशहूर वकील, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती ने मांगे 40 लाख, पुलिस ने दबोचा

Mahabir
Last updated: January 4, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, बाड़मेर। Honeytrap Case: हनीट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवती द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक वकील से 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए युवती समेत उसके एक साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर पूरे हनीट्रैप रैकेट का पर्दाफाश किया है।

Contents
  • वकील के साथ आपत्तिजनक वीडियो
  • हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज
  • देखें Honeytrap की वीडियो
  • जिम में हुई वकील औऱ युवती की मुलाकात
  • बाड़मेर में हनीट्रैप

मामला बाडमेर (Barmer Rajasthan) का बताया जा रहा है। बाडमेर पुलिस के अनुसार आरोपी युवती की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल (West Bengal) की रहने वाली है और पहले बालोतरा क्षेत्र में एक स्पा (Spa) में काम करती थी। बाद में वह बाड़मेर शहर (Barmer City) के रॉय कॉलोनी इलाके में रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शहर के एक वकील प्रेम कुमार से हुई, जो आगे चलकर हनीट्रैप का शिकार बन गए।

Honeytrap News
Honeytrap News

वकील के साथ आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। प्रियंका ने पहले वकील से दोस्ती की, बातचीत बढ़ाई और धीरे-धीरे विश्वास का माहौल बनाया। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। इसी दौरान आरोपी युवती ने योजनाबद्ध तरीके से वकील के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। पुलिस का कहना है कि इन वीडियो का इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

कुछ समय बाद प्रियंका ने वकील को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सीधे 40 लाख रुपये की मांग कर दी। इतनी बड़ी रकम की मांग से वकील घबरा गए और मानसिक दबाव में आ गए। हालांकि उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देने का फैसला किया। पीड़ित की शिकायत मिलते ही बाड़मेर पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाया गया।

honeytrap
honeytrap

हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

शहर कोतवाल मनोज कुमार परिहार ने बताया कि वकील प्रेम कुमार की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के आधार पर हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया। पुलिस की योजना के अनुसार वकील ने आरोपियों को 50 हजार रुपये देने की बात कही। जैसे ही यह रकम प्रियंका और उसके साथी कमल सिंह को दी गई, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये की नकदी भी जब्त कर ली है।

जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में प्रियंका के साथ बाड़मेर निवासी कमल सिंह भी शामिल था। प्रियंका ने फिरौती की रकम कमल सिंह को देने की बात कही थी। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर वकील को ब्लैकमेल करने की साजिश रची थी। दोनों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है।

देखें Honeytrap की वीडियो

 

जिम में हुई वकील औऱ युवती की मुलाकात

पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी युवती की पहली मुलाकात रॉय कॉलोनी में बने एक जिम में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इसके बाद युवती ने वकील को कमरे पर बुलाया, जहां छिपे तरीके से वीडियो बनाए गए। बाद में इन्हीं वीडियो को आधार बनाकर फिरौती की मांग की गई।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इस तरह के अन्य मामलों में भी वे शामिल तो नहीं रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों के पीछे कोई और नेटवर्क या गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

बाड़मेर में हनीट्रैप

इस घटना के बाद बाड़मेर में हनीट्रैप (Honeytrap) जैसे मामलों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और ऐसे मामलों में डरने के बजाय कानून का सहारा लें। पुलिस का कहना है कि समय रहते शिकायत करने से ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई संभव है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के अफसर को किया सस्पैंड
Next Article Punjab News: पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.