Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के अफसर को किया सस्पैंड
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के अफसर को किया सस्पैंड

Mahabir
Last updated: January 4, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/बटाला। Punjab News: Municipal Corporation Batala Sanitary Officer Suspended – पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के एक इंस्पैक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी की शिकायत पर की गई है। AAP पंजाब के कार्यकारी प्रधान और बटाला से विधायक शैरी कलसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बटाला शहर में किसी भी विभाग द्वारा की जाने वाली लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Contents
  • निगम अफसर की घोर लापरवाही
  • लापरवाही अफसरों पर गिरेगी गाज
  • सैनेटरी इंस्पैक्टर सस्पैंड
  • विकास कामों को बेहतरी से करेंगे

पंजाब (Punjab) में AAP के कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी (Sherry Kalsi) ने कहा कि बटाला (Batala) न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि यह एक प्रमुख धार्मिक शहर भी है, जहां सिख, हिंदू, ईसाई सहित सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ अपने-अपने धार्मिक आयोजन और समागम मनाते हैं। ऐसे अवसरों पर प्रशासन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, और यदि इसमें कोई कोताही बरती जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sherry Kalsi Punjab
Sherry Kalsi Punjab

निगम अफसर की घोर लापरवाही

पंजाब (Punjab) प्रधान विधायक शैरी कलसी (Sherry Kalsi) ने बताया कि हाल ही में बटाला शहर में सजे नगर कीर्तन के दौरान नगर निगम के एक अधिकारी द्वारा गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। नगर कीर्तन के रूट पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे पाए गए, जिससे संगत में भारी निराशा देखी गई। नगर कीर्तन जैसे पवित्र और श्रद्धा से जुड़े आयोजन में इस तरह की अव्यवस्था न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि शहर की छवि को भी धूमिल करती है।

संगत द्वारा इस पर सवाल उठाए गए और नाराजगी भी जाहिर की गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय सरकार विभाग, पंजाब सरकार ने त्वरित कार्रवाई की। महज चार घंटे के भीतर नगर निगम बटाला के सेनेटरी अफसर जगदीप सिंह को उनकी सेवाओं से सस्पेंड कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर निगम बटाला के कमिश्नर द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें अधिकारी को अपनी ड्यूटी में घोर लापरवाही का दोषी पाया गया।

Punjab CM Bhagwant Singh Mann News
Punjab CM Bhagwant Singh Mann News

लापरवाही अफसरों पर गिरेगी गाज

शैरी कलसी ने कहा कि वह Punjab के लिए चौबीसों घंटे शहरवासियों की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ राजनीतिक नेता और नगर निगम में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग अपनी ड्यूटी से कतराते रहते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की सलाह दी। विधायक ने दोहराया कि बटाला जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक शहर के विकास और सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। नगर कीर्तन जैसे आयोजनों में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं और ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही सीधे तौर पर जनता की भावनाओं को आहत करती है।

सैनेटरी इंस्पैक्टर सस्पैंड

गौरतलब है कि सेनेटरी अफसर जगदीप सिंह को पंजाब (Punjab) सिविल सेवाएं (सजा और अपील) नियमावली 1970 के नियम 4(1) के तहत तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से सस्पेंड किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमों के तहत आरोप पत्र (चार्जशीट) अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल यह निलंबन आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Suspend
Suspend

इस कार्रवाई को लेकर शहरवासियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने इसे सही कदम बताते हुए कहा कि इससे अन्य अधिकारियों को भी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहने का संदेश जाएगा। वहीं कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मांग की कि भविष्य में ऐसे आयोजनों से पहले व्यापक स्तर पर तैयारी की जाए, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था दोबारा न हो।

विकास कामों को बेहतरी से करेंगे

विधायक शैरी कलसी ने अंत में कहा कि बटाला का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जहां भी जरूरत होगी, वहां सख्त फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में शहर में स्वच्छता, व्यवस्था और विकास कार्यों को और बेहतर किया जाएगा, ताकि बटाला अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक गरिमा के अनुरूप आगे बढ़ सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर के पिता श्री विनोद धीर जी का निधन, अंतिम संस्कार आज
Next Article Honeytrap Case: हनीट्रैप में फंसा मशहूर वकील, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर युवती ने मांगे 40 लाख, पुलिस ने दबोचा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.