Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: UP News: सीएम योगी के मिशन को साकार कर रहा फतेहपुर, एआई एप से हो रही वैक्सीनेशन की निगरानी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

UP News: सीएम योगी के मिशन को साकार कर रहा फतेहपुर, एआई एप से हो रही वैक्सीनेशन की निगरानी

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:08 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़कर सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। सीएम योगी के विजन को आत्मसात करते हुए फतेहपुर जिले ने एक मिशाल पेश की है, जहां एआई आधारित एप (स्मार्ट वैक्सीनेशन ट्रैकिंग सिस्टम) विकसित कर बच्चों के टीकाकरण की निगरानी की जा रही है।

Contents
  • शत प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करना एप का उद्देश्य
  • एप से टीकाकरण को लेकर समस्या वाले क्षेत्रों को किया जा रहा चिन्हित
  • स्वास्थ्य विभाग, आमजन और डब्ल्यूएचओ से संवाद के बाद एप को किया गया विकसित

इसी के साथ फतेहपुर जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां बच्चों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल सिस्टम को पायलट प्रोजेक्ट के तहत आकांक्षात्मक ब्लॉक हथगाम में शुरू किया गया है। इसके सफल परिणाम को देखते हुए अब इसे पूरे जिले में शुरू करने की दिशा में कदम बढाए जा रहे हैं। इस एप से ब्लॉक में टीकाकरण की दर में बहुत अच्छा सुधार होते हुए दर 95 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

शत प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करना एप का उद्देश्य

फतेहपुर डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सेवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने के विजन के तहत बच्चों के वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए एआई आधारित एप को विकसित किया गया है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में एक सितंबर को लागू किया गया। इससे नवजात शिशुओं और बच्चों के टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारी उनके अभिभावकों को समय पर व्हाट्सएप से प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही आसपास होने वाले वीएचएनडी (विलेज हेल्थ एंड न्यूट्रिशन डे) सेशन की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही।

इससे अभिभावक समय रहते अपने बच्चों का टीकाकरण करा रहे हैं। इसी के साथ फतेहपुर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां बच्चों के वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए एआई आधारित एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अभिनव पहल की खास बात यह है कि इसे खुद डीएम रविन्द्र सिंह ने तैयार किया है। एप का उद्देश्य नवजात शिशुओं और बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा अपने पहले वर्ष में जरूरी टीकों से वंचित न रह जाए।

एप से टीकाकरण को लेकर समस्या वाले क्षेत्रों को किया जा रहा चिन्हित

डीएम रविंद्र रविंद्र सिंह ने बताया कि एप सबसे बड़ी खासियत इसमें एआई तकनीक के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग और डाटा एनालिसिस की सुविधा है। इसके माध्यम से उन क्षेत्रों की पहचान आसानी से की जा रही है, जहां टीकाकरण की दर कम है या किसी कारणवश बच्चे टीकाकरण से छूट रहे हैं। एआई आधारित विश्लेषण से न सिर्फ समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान हो रही है, बल्कि उसकी वजहों को भी चिन्हित कर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। एप के जरिये मां को टीकाकरण से पहले स्वतः रिमाइंडर संदेश भेजा जाता है, जिससे भूल या जानकारी के अभाव में टीकाकरण छूटने की समस्या को दूर किया जा सके। साथ ही टीकों की मांग और आपूर्ति प्रबंधन भी इस सिस्टम से आसान और मजबूत हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग, आमजन और डब्ल्यूएचओ से संवाद के बाद एप को किया गया विकसित

स्वास्थ्य कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एएनएम के लिए अलग से एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। एप में एएनएम को रियल टाइम ड्यू लिस्ट उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें यह स्पष्ट जानकारी मिल रही कि किस क्षेत्र में किन बच्चों का टीकाकरण शेष है। इसके अलावा ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) तकनीक का उपयोग करते हुए केवल एमसीपी कार्ड की फोटो अपलोड करके बच्चे का टीकाकरण स्टेटस अपडेट किया जा रहा है। इससे मैनुअल एंट्री में होने वाली त्रुटियों में भी कमी हुई है और काम की गति तेज हुई है। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि एआई आधारित एप को विकसित करने से पहले स्वास्थ्य विभाग, आमजन और डब्ल्यूएचओ से संवाद स्थापित किया गया। सभी के सुझावों को शामिल कर ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है, जो व्यवहारिक और प्रभावी दोनों हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: सीएम योगी ने किया ‘संगम स्नान’
Next Article UP News: जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

UP News: प्रयागराज मण्डल ने सभी कैटरिंग स्टाल धारकों को निर्धारित शुल्क पर बिक्री का दिया निर्देश

By Mahabir

UP News: भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

By Mahabir

UP News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन

By Mahabir

UP News: संगम क्षेत्र में स्नान के लिए तैयार हुए घाट, सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.