Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Canada News: मशहूर पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर ने मांगी 4 करोड़ की फिरौती, इलाके में दहशत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada News: मशहूर पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर ने मांगी 4 करोड़ की फिरौती, इलाके में दहशत

Mahabir
Last updated: January 27, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: Punjabi Singer Veer Davinder House Targeted Firing Extortion Threat In Calgary – कनाडा में पंजाबी सिंगर वीर दविंदर (Punjabi Singer Veer Davinder) के घर पर बदमाशों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई है। यह हमला कैलगरी शहर के है-रेडस्टोन कॉमन इलाके में हुआ, जहां पंजाबी और अन्य दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की बड़ी आबादी रहती है। इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय समुदाय में डर का माहौल पैदा कर दिया है, बल्कि कनाडा में लगातार बढ़ रही फिरौती और गैंगवार जैसी घटनाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contents
  • अब मरने के लिए तैयार हो जाओ
  • गिरोह का तरीका बेहद खतरनाक
  • ‘आंडा बटाला’ की खोज

जानकारी के अनुसार, पंजाबी सिंगर वीर दविंदर (Punjabi Singer Veer Davinder) कुछ साल पहले ही अपने परिवार के साथ भारत से कनाडा (Canada) शिफ्ट हुए थे। वे कैलगरी (Calgary) में अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिता रहे थे, लेकिन 6 जनवरी को उन्हें एक अज्ञात फोन कॉल ने दहशत में डाल दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को ‘आंडा बटाला’ बताते हुए सिंगर से 5 लाख डॉलर, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 4 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।

Canada Punjabi Singer Veer Davinder’s House Targeted Firing
Canada Punjabi Singer Veer Davinder’s House Targeted Firing

अब मरने के लिए तैयार हो जाओ

कॉल करने वाले ने साफ शब्दों में कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। वीर दविंदर (Punjabi Singer Veer Davinder) ने इस धमकी के आगे झुकने से इनकार कर दिया। इसके बाद फोन करने वाले ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और कहा कि “अब मरने के लिए तैयार हो जाओ।” इस धमकी के ठीक 19 दिन बाद, 26 जनवरी को बदमाशों ने अपने इरादों को अंजाम देते हुए सिंगर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर पर कुल 7 राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से 3 गोलियां घर की कांच की दीवार को तोड़ते हुए सीधे बेडरूम तक जा पहुंचीं। गनीमत रही कि जिस समय यह हमला हुआ, उस वक्त वीर दविंदर और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। अगर परिवार घर में होता, तो यह घटना किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी। फायरिंग से घर की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई।

Firauti
Firauti

गिरोह का तरीका बेहद खतरनाक

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और खासकर पंजाबी व दक्षिण एशियाई समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। वीर दविंदर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे और उनका परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि फिरौती मांगने वाले गिरोह का तरीका बेहद खतरनाक है और वे लोगों को डराने के लिए इस तरह की फायरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

यह कोई पहला मामला नहीं है। कैलगरी में इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ दो दिन पहले टेरावुड नॉर्थ ईस्ट इलाके में एक अन्य पंजाबी परिवार के घर पर इसी तरह फायरिंग की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच दक्षिण एशियाई समुदाय के कम से कम 12 परिवारों को फिरौती की कॉल्स के जरिए धमकाया जा चुका है। अपराधियों का पैटर्न लगभग एक जैसा है—पहले फोन कर मोटी रकम की मांग, फिर इनकार करने पर घर पर फायरिंग और कई मामलों में डराने के लिए फायरिंग का वीडियो बनाकर पीड़ित को भेजना।

Canada Punjabi Singer Veer Davinder’s House Targeted Firing News
Canada Punjabi Singer Veer Davinder’s House Targeted Firing News

‘आंडा बटाला’ की खोज

कैलगरी पुलिस ने इस बढ़ते अपराध पर गंभीर चिंता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम कर रहे हैं और ‘आंडा बटाला’ नाम के व्यक्ति व उसके गिरोह की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की फिरौती की धमकी मिलने पर डरें नहीं और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस ने यह भी सख्त चेतावनी दी है कि फिरौती मांगने वालों को किसी भी सूरत में पैसा न दिया जाए, क्योंकि पैसा मिलने से अपराधियों के हौसले और बढ़ जाते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ितों का सहयोग और समय पर सूचना ही इस तरह के अपराधों को रोकने में सबसे बड़ा हथियार है। इस घटना के बाद कनाडा में रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
Next Article India-EU Deal: भारत-EU की ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ फाइनल, इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर घटेगा टैरिफ, वाइन भी होगी सस्ती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.