Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Gold Price Today: सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, 1.06 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हो गया सस्ता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold Price Today: सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट, 1.06 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना भी हो गया सस्ता

Mahabir
Last updated: January 31, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold Price Today: देश के गोल्ड और सिल्वर मार्केट में शुक्रवार, 30 जनवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन प्रॉफिट बुकिंग के दबाव में सोना और चांदी दोनों के दामों में भारी कमी दर्ज की गई। खासतौर पर MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर चांदी और सोने की कीमतों में दो अंकों की गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया।

Contents
  • सोने में भी 12% की गिरावट
  • सर्राफा बाजार में भी असर
  • MCX और सर्राफा बाजार के दाम अलग क्यों होते हैं?
  • सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
  • कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
  • आगे क्या रहेगा रुख?

कारोबार समाप्त होने तक रात 11:55 बजे MCX पर चांदी में 26.53% की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान चांदी की कीमत 1,06,092 रुपए टूटकर 2,93,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर 3,99,893 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था। जानकारों का कहना है कि हालिया तेज़ी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में तेज गिरावट आई।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

सोने में भी 12% की गिरावट

चांदी के साथ-साथ सोने (Gold) के दामों में भी शुक्रवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। MCX पर 10 ग्राम सोने (Gold) की कीमत 20,323 रुपए यानी करीब 12% गिरकर 1,49,080 रुपए पर आ गई।

बीते कारोबारी सत्र में सोना (Gold) 1,69,403 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इसके अलावा गोल्ड (Gold) और सिल्वर ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में भी शुक्रवार को 23% तक की गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता और बढ़ गई।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

सर्राफा बाजार में भी असर

MCX के साथ-साथ सर्राफा बाजार में भी गिरावट का असर साफ दिखाई दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए सस्ती हो गई। इसके बाद एक किलो चांदी की कीमत घटकर 3,39,350 रुपए प्रति किलो रह गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

वहीं 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत में भी 9,545 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Gold) का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया। सर्राफा बाजार में आई इस गिरावट से आम ग्राहकों और ज्वेलरी कारोबारियों को कुछ राहत जरूर मिली है।

Gold Rate Today
Gold Rate Today

MCX और सर्राफा बाजार के दाम अलग क्यों होते हैं?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि MCX और सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम अलग-अलग क्यों होते हैं। MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है, जहां सोना-चांदी फ्यूचर्स के रूप में खरीदे और बेचे जाते हैं। यहां शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं, जिससे कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है।

MCX पर दिखने वाले दाम भावी सौदों पर आधारित होते हैं। वहीं सर्राफा बाजार में फिजिकल यानी असली सोना-चांदी की खरीद-बिक्री होती है। इसमें सोने-चांदी को लाने, ले जाने, स्टोर करने, बीमा और टैक्स जैसे खर्च शामिल होते हैं। इसी वजह से सर्राफा बाजार के दाम MCX से अलग होते हैं।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप गिरावट के इस दौर में सोना (Gold) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना (Gold) ही खरीदें। हॉलमार्क पर एक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जैसे AZ4524, जिससे सोने (Gold) की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

कीमत जरूर क्रॉस चेक करें

सोना (Gold) खरीदते समय उसके वजन और उस दिन की कीमत को अलग-अलग भरोसेमंद स्रोतों से जरूर जांचें। आप IBJA की वेबसाइट जैसे प्लेटफॉर्म से रेट क्रॉस चेक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं।

Gold Rate Today
Gold Rate Today

आगे क्या रहेगा रुख?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों के फैसलों के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में भृग मंदिर के सामने अवैध दुकान को 3 नोटिस, डिच चलाने की तैयारी में नगर निगम
Next Article Jalandhar News: जालंधर के मशहूर कारोबारी गुरसेवक सिंह कालड़ा की माता सरदारनी बेअंत कौर कालड़ा का निधन, शोक सभा 2 को
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.