Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: DIPS News: डिप्स के छात्र चमके, विद्यालय ने रचा सफलता का नया इतिहास
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

DIPS News: डिप्स के छात्र चमके, विद्यालय ने रचा सफलता का नया इतिहास

Mahabir
Last updated: March 3, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स संस्थान के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के पूर्व छात्र आज विश्व के विभिन्न देशों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत होकर अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहे हैं। डिप्स ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि यहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण से भी सशक्त होते हैं।

Contents
  • राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे
  • अन्य क्षेत्रों में भी डिप्स के विद्यार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े
  • डिप्स की विशिष्ट विशेषताएँ

तकनीकी क्षेत्र में हर्षवीर सॉफ्टवेयर डेवलपर तथा अभिषेक जोशी सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के रूप में उत्कृष्ट सेवाएँ दे रहे हैं। अक्षत मंडोत्रा कनाडा में मार्केटिंग एवं फाइनेंस क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, वहीं अंबालिका एडोब, भारत में कंप्यूटर साइंटिस्ट के रूप में नवाचार की दिशा में अग्रसर हैं।

राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे

देशसेवा के क्षेत्र में डॉ. लवप्रीत भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर तथा गुरतेज सिंह भारतीय नौसेना अधिकारी के रूप में राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कानूनी क्षेत्र में ऋषभ गुम्बर एवं रतन आनंद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उद्यमिता और प्रबंधन के क्षेत्र में तान्या हायर (संस्थापक, हायर स्टूडियो, कनाडा), श्रुति (रिक्रूटिंग मैनेजर, साउथ एशिया, कनाडा) तथा जसकीरत (सीनियर कंसल्टेंट, अमेरिकन एक्सप्रेस) वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में रितिक (डिप्टी डायरेक्टर, ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय) तथा गगन बतौर एस.डी.ओ. उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

Dips students shine
Dips students shine

अन्य क्षेत्रों में भी डिप्स के विद्यार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े

वैभव (सॉफ्टवेयर डेवलपर), वैदेही नायर (टीवी कलाकार), पार्थसार्थी (मर्चेंट नेवी, भारत), अंकिता आनंद (अमेरिकन एयरलाइंस, कनाडा), अंकुर (वीडियो डायरेक्टर), दिपिन (बैंकर, न्यूजीलैंड) तथा हरकीरत (चार्टर्ड अकाउंटेंट) अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहता ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डिप्स अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टि प्रदान करता है, जिससे वे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।”

सी.ए.ओ. रमनीक सिंह एवं सी.ए.ओ. जशन सिंह ने कहा, “हमें अपने डिप्स परिवार पर गर्व है। हमारे विद्यार्थी जहाँ भी जाते हैं, उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हैं।” एम.डी. तरविंदर सिंह ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि “बच्चों की सफलता में अभिभावकों का विश्वास और सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डिप्स परिवार इस सामूहिक उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है।”

डिप्स की विशिष्ट विशेषताएँ

* स्मार्ट क्लासरूम एवं डिजिटल लर्निंग सिस्टम
* अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब
* विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना
* पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं करियर काउंसलिंग
* अनुशासन, नैतिक शिक्षा एवं नेतृत्व विकास
* सशक्त अंतरराष्ट्रीय एलुमनाई नेटवर्क

डिप्स संस्थान निरंतर उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर है और विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। डिप्स — जहाँ सपनों को मिलती है उड़ान।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: नितिन कोहली ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
Next Article Punjab: मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी: नितिन कोहली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.