Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी: नितिन कोहली
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी: नितिन कोहली

Mahabir
Last updated: March 3, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab; ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई ऐतिहासिक और परिणाममुखी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चल रहा एक व्यापक जन आंदोलन बन चुका है।

सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान 36,178 मुकदमे दर्ज किए गए और 51,648 गिरफ्तारियां की गईं, जबकि ₹16.70 करोड़ की नशा राशि बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त 2,276.98 किलोग्राम हेरोइन, 29,299 किलोग्राम पोस्त, 686 किलोग्राम अफीम, 807.96 किलोग्राम गांजा, 36.47 किलोग्राम नशीला पाउडर, 68 किलोग्राम चरस और 4.46 किलोग्राम कोकीन सहित बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

Nitin Kohli AAP Jalandhar
Nitin Kohli AAP Jalandhar

बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त

नितिन कोहली ने कहा कि इस अभियान को पूर्ण योजना और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश को पांच क्षेत्रों में विभाजित कर ग्राम सुरक्षा समितियां गठित की गई हैं। सदस्यों को सुरक्षित मोबाइल व्यवस्था के माध्यम से नशा तस्करों की सूचना सीधे पुलिस मुख्यालय तक पहुंचाने की सुविधा दी गई है, जिस पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों में व्यापक सुधार किए गए हैं। अब यहां केवल उपचार ही नहीं, बल्कि कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि नशा छोड़ने वाले युवक सम्मानपूर्वक समाज में पुनः स्थापित हो सकें। अंत में नितिन कोहली ने कहा कि यह लड़ाई केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIPS News: डिप्स के छात्र चमके, विद्यालय ने रचा सफलता का नया इतिहास
Next Article Jalandhar News: जालंधर के ZOOM शूज और सोनी-खन्ना परिवार को माफी के बाद भी राहत नहीं, माफीनामा के बाद केस में नया मोड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.