Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की

Mahabir
Last updated: March 3, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से फोन पर बात की और उनसे संकटग्रस्त मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अचानक युद्ध शुरू होने के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों से संबंधित आंकड़े साझा किए और उन्हें वापस लाने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की।

Contents
  • पंजाबियों से संबंधित सारा डेटा साझा किया
  • रक्षा में शानदार भूमिका निभाई
  • जरूरी कदम उठाएगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा, “मैंने नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से फोन पर बात की। प्रवासी भारतीय मामलों के बारे में पंजाब के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने गए थे। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि अरब देशों से पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी प्रबंध किए जाएंगे, जिसमें विशेष उड़ानों का प्रबंध भी शामिल है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

पंजाबियों से संबंधित सारा डेटा साझा किया

मैंने सभी संबंधित व्यक्तियों की सूची संपर्क नंबरों सहित साझा की है। जल्द ही ये पंजाबी सुरक्षित अपने परिवारों के पास वापस आ जाएंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए कृपया एन.आर.आई. विंग के 24×7 कंट्रोल रूम नंबर 0172-2260042, 0172-2260043 या व्हाट्सएप नंबर $91 94787-79112 पर संपर्क करें।”

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू से अपनी टेलीफोन बातचीत के दौरान मैंने अचानक युद्ध के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों से संबंधित सारा डेटा साझा किया। मैंने उनसे अपील की कि इन पंजाबियों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए ताकि वे पंजाब में अपने परिवारों से दोबारा मिल सकें। केंद्रीय मंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है और मुझे उम्मीद है कि युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे पंजाबी जल्द ही अपने परिवारों में होंगे।”

रक्षा में शानदार भूमिका निभाई

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों को बाहर निकालने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “पंजाबियों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और देश की एकता, अखंडता तथा प्रभुसत्ता की रक्षा में शानदार भूमिका निभाई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अचानक युद्ध शुरू होने के कारण बड़ी संख्या में पंजाबी मध्य पूर्व में फंसे हुए हैं। केंद्र सरकार को फंसे पंजाबियों को वापस लाने के लिए विशेष जहाजों का प्रबंध करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू से मुलाकात करने और पंजाबियों को उनकी पैतृक धरती पर वापस लाने में कोई कसर न छोड़ने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार इस संकट की घड़ी में पंजाबियों को बचाने के लिए वचनबद्ध है और पहले ही ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। अरब देशों में फंसे हमारे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी पंजाब सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

जरूरी कदम उठाएगी

प्रभावित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार फंसे लोगों को जल्द से जल्द हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। हम इस संकट की घड़ी में खाड़ी देशों में फंसे नौजवानों और छात्रों के परिवारजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार युद्ध प्रभावित खाड़ी क्षेत्र में फंसे सभी लोगों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाएगी।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा, “मैं कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह जी को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू जी के पास भेज रहा हूं। हम मांग करते हैं कि पंजाबियों के लिए विशेष जहाज का प्रबंध किया जाए। अरब देशों में फंसे हमारे पंजाबियों की सुरक्षित घर वापसी हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST Bogus Billing: जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश, 250 करोड़ का फ्रॉड आया सामने, 38 फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों की GST चोरी
Next Article Ghaziabad Building Fire: पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.