Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Bogus Billing: जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश, 250 करोड़ का फ्रॉड आया सामने, 38 फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों की GST चोरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

GST Bogus Billing: जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश, 250 करोड़ का फ्रॉड आया सामने, 38 फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों की GST चोरी

Mahabir
Last updated: March 3, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कानपुर। GST Bogus Billing Scam: कानपुर से एक चौंकाने वाला आर्थिक घोटाला सामने आया है। कारोबारियों ने यहां जीएसटी (GST) चोरी करने के लिए 12वीं पास लड़कों को नौकरी पर रखा। 12वीं पास छात्रों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब 250 करोड़ रुपये का बड़ा फर्जीवाड़ा कर डाला। आरोपियों ने 38 बोगस फर्मों का रजिस्ट्रेशन कराकर जीएसटी (GST) और फर्जी बिलिंग के जरिए करोड़ों रुपये का गोलमाल किया।

Contents
  • फर्जी पते पर फर्म खोली
  • आईपी एड्रेस से पकड़े गए
  • मोटी कमाई का झांसा
  • रिक्शा चालक के नाम पर फर्म

मामले का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है और जांच एजेंसियां आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों छात्र पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन काम की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुछ कारोबारियों से हुई, जिन्होंने उन्हें फर्जी कंपनियां खोलकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए मोटी कमाई का लालच दिया। इसके बाद पांच लोगों के इस गिरोह ने सुनियोजित तरीके से अलग-अलग नामों से 38 फर्मों का पंजीकरण कराया।

GST Raid
GST Raid

फर्जी पते पर फर्म खोली

जांच एजेंसियों के अनुसार इन फर्मों का कोई वास्तविक व्यापारिक अस्तित्व नहीं था। फर्जी पते, नकली दस्तावेज और किराए के आधार कार्ड-पैन कार्ड के जरिए जीएसटी (GST) नंबर हासिल किए गए। इसके बाद इन फर्मों के माध्यम से करोड़ों रुपये के फर्जी बिल जारी किए गए। कागजों पर माल की खरीद-फरोख्त दिखाई गई, जबकि वास्तव में कोई लेन-देन नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि गिरोह ने फर्जी बिलिंग के जरिए लगभग 250 करोड़ रुपये का टर्नओवर दिखाया और करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम (ITC) किया। इस खेल में कई अन्य राज्यों की कंपनियों को भी जोड़ा गया, ताकि लेन-देन असली प्रतीत हो। रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकाल लिया जाता था, जिससे जांच में पकड़ना मुश्किल हो।

GST News
GST News

आईपी एड्रेस से पकड़े गए

मामले का खुलासा तब हुआ जब जीएसटी (GST) विभाग को कुछ संदिग्ध लेन-देन की सूचना मिली। डेटा एनालिसिस में कई फर्मों का एक ही आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर से संचालन सामने आया। इसके बाद विभाग ने गहन जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बैंक डिटेल्स बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अधिकारियों का कहना है कि इस फ्रॉड में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। बैंक अधिकारियों और दस्तावेज उपलब्ध कराने वालों की भूमिका की भी जांच हो रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

मोटी कमाई का झांसा

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह संगठित आर्थिक अपराध है, जिसमें युवाओं को आसान कमाई का झांसा देकर इस्तेमाल किया गया। यदि समय रहते इसका खुलासा न होता तो सरकारी खजाने को और भी बड़ा नुकसान हो सकता था। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

GST Fraud
GST Fraud

रिक्शा चालक के नाम पर फर्म

मामले में एक रिक्शा चालक के नाम से भी फर्जी फर्म खोले जाने का तथ्य सामने आया है। उसके बैंक खाते में करीब ₹1.50 करोड़ का ट्रांजेक्शन पाया गया, जबकि उसे इसकी कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने संबंधित खाते में उपलब्ध राशि को फ्रीज करा दिया है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों—कपिल और राज उर्फ अमरदीप को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान 30 मोबाइल फोन और 52 चाबियां बरामद की गई हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कर डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है। बरामद चाबियों के संबंध में भी जांच की जा रही है कि उनका उपयोग किन परिसरों या लॉकरों के संचालन में किया जाता था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के ZOOM शूज और सोनी-खन्ना परिवार को माफी के बाद भी राहत नहीं, माफीनामा के बाद केस में नया मोड
Next Article Punjab: मुख्यमंत्री मान ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की बात, अरब देशों में फंसे पंजाबियों को तुरंत निकालने की मांग की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.