Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: India vs New Zealand T20 World Cup: भारत तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

India vs New Zealand T20 World Cup: भारत तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

Mahabir
Last updated: March 8, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अहमदाबाद। India vs New Zealand T20 World Cup: भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड स्कोर खड़ा करते हुए न्यूजीलैंड को बड़ी हार दी। इस जीत के साथ भारत लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गया है।

Contents
  • संजू सैमसन का जलवा
  • न्यूजीलैंड की शुरूआत ठीक नहीं
  • बुमराह ने लिए 4 विकेट

इसके साथ ही यह भी पहली बार हुआ है कि किसी मेजबान देश ने टी–20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता हो। रविवार को खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि उनका यह फैसला टीम के लिए भारी साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

संजू सैमसन का जलवा

भारत (India) की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने फाइनल मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में कई बेहतरीन चौके और छक्के लगाए और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। उनके अलावा इशान किशन (Ishan Kishan) ने 54 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने भी 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मिडिल और डेथ ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। अंत में ऑलराउंडर शिवम दूबे (Shivam Dube) ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर और भी मजबूत हो गया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी–20 वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर माना जा रहा है।

न्यूजीलैंड की शुरूआत ठीक नहीं

न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में Jimmy Neesham ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में खास सफल नहीं हो सके। 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। हालांकि न्यूजीलैंड की ओर से Tim Seifert ने 52 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा कप्तान Mitchell Santner ने भी 43 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सके।

बुमराह ने लिए 4 विकेट

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत ने 96 रन के बड़े अंतर से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके।

यह हार न्यूजीलैंड के लिए रनों के लिहाज से टी–20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक की सबसे बड़ी हार भी बन गई। वहीं भारतीय टीम और उसके समर्थकों के लिए यह ऐतिहासिक जीत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया और टीम ने दुनिया के सामने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Budget 2026: पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Next Article US Embassy Attack: सऊदी अरब को तत्काल छोड़ दें, जंग के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों और अफसरों को वापस बुलाया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.