Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: UP News: नगर निगम के कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, दो इंस्पेक्टरों को किया सस्पेंड, दो अफसरों को शो-कॉज नोटिस जारी, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश

UP News: नगर निगम के कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई, दो इंस्पेक्टरों को किया सस्पेंड, दो अफसरों को शो-कॉज नोटिस जारी, जाने वजह

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:08 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: नगर निगम में टैक्स वसूली को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर दो टैक्स इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई से नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

Contents
  • लापरवाही बरतने के लगे आरोप
  • तत्काल प्रभाव से निलंबित
  • लापरवाही बर्दाश्त नहीं

लापरवाही बरतने के लगे आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, टैक्स इंस्पेक्टर मोहम्मद शहान और इसरार अहमद पर टैक्स वसूली में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। समीक्षा के दौरान पाया गया कि दोनों अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली नहीं की और कई मामलों में आवश्यक कार्रवाई भी नहीं की गई। इससे नगर निगम (Lucknow Nagar Nigam) को राजस्व हानि होने की आशंका जताई गई।

तत्काल प्रभाव से निलंबित

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जांच में लापरवाही सामने आने पर दोनों टैक्स इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम की आय बढ़ाने और लंबित करों की वसूली सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि शहर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा दो अन्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि टैक्स वसूली नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें।

इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के अन्य कर्मचारियों को भी कड़ा संदेश गया है कि यदि कार्य में लापरवाही पाई गई तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: एक ही गांव में शादी करने वालों पर लगी पाबंदी, पंचायत ने लिया फैसला
Next Article DIPS News: डिप्स के पूर्व विद्यार्थियों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

UP News: प्रयागराज मण्डल ने सभी कैटरिंग स्टाल धारकों को निर्धारित शुल्क पर बिक्री का दिया निर्देश

By Mahabir

UP News: भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ ने मनाया 78वां स्थापना दिवस

By Mahabir

UP News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन

By Mahabir

UP News: संगम क्षेत्र में स्नान के लिए तैयार हुए घाट, सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.